मुंबई : सी ब्रिज 100 साल तक चलेगा, 2 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में, कहां और कैसे बनेगा?

Mumbai: Sea Bridge will last for 100 years, 2 hour journey will be completed in just 15 minutes, where and how will it be built?

मुंबई : सी ब्रिज 100 साल तक चलेगा, 2 घंटे का सफर सिर्फ 15 मिनट में, कहां और कैसे बनेगा?

मुंबईकरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुंबई कोस्टल रोड का दूसरा चरण तेजी से पूरा हो रहा है। इसमें बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक (सी ब्रिज) का निर्माण शामिल है। इस परियोजना के पूरा होने से मुंबईकरों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस परियोजना का 26 प्रतिशात काम पूरा हो चुका है और यह मार्च 2028 तक यातायात के लिए खुल जाएगा। 

मुंबई: मुंबईकरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुंबई कोस्टल रोड का दूसरा चरण तेजी से पूरा हो रहा है। इसमें बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक (सी ब्रिज) का निर्माण शामिल है। इस परियोजना के पूरा होने से मुंबईकरों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस परियोजना का 26 प्रतिशात काम पूरा हो चुका है और यह मार्च 2028 तक यातायात के लिए खुल जाएगा। 

 

Read More मुंबई: पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों में से एक ने दम तोड़ दिया

पूरा रूट कैसा है?
यह पूरा मार्ग 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सी ब्रिज' के नाम से जाना जाएगा। सी लिंक का काम जोर-शोर से चल रहा है। वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का काम शहर के कोस्टलाइन से सबसे दूर तक पहुंच गया है। जो कि मुंबई कोस्टल रोड के दूसरे फेज का हिस्सा है। यह काम बांद्रा और जुहू के बीच अरब सागर में 900 मीटर तक पूरा हो चुका है। इसके साथ ही चार इंटरचेंज/कनेक्टर ब्रिज का काम भी चल रहा है। ये पुल बांद्रा, कार्टर रोड, जुहू कोलीवाड़ा और वर्सोवा में बनाए जाएंगे और इन जगहों पर पिलर लगाने का काम शुरू हो गया है।

Read More ठाणे: वागले एस्टेट में स्थित सीपी तलाव में डंपिंग ट्रांसफर स्टेशन में आग; दो घंटे के भीतर आग पर काबू 

कब तक पूरा हो जाएगा काम?
25 किलोमीटर लंबा वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक कोस्टल रोड के नरीमन पॉइंट-वर्ली सेक्शन, दक्षिण में बांद्रा-वर्ली सी लिंक और उत्तर में वर्सोवा-कांदिवली-भायंदर कोस्टल रोड का एक बहुत जरूरी चौराहा होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का 26 परसेंट काम अब तक पूरा हो चुका है और मार्च 2028 तक यह सड़क ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा।

Read More मुंबई : सेट्रल लाइन की लोकल 15 से 20 मिनट की देरी; यात्री परेशान

100 साल में कुछ नहीं होगा
यह सी ब्रिज महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल बना रहा है और कहा गया है कि इसकी अनुमानित आयु 100 साल है। हालांकि पर्यावरण को लेकर चिंता जताई जा रही है। क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 1500 पेड़ काटे जाएंगे। 

Read More कलवा के अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी 

90 से 120 मिनट का सफर 15 से 20 मिनट में
यह पूरा कोस्टल रोड 60 किलोमीटर लंबा होगा और मुंबई के कई महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ेगा। अभी वर्सोवा से भाईंदर जाने में 90 से 120 मिनट लगते हैं। लेकिन इस सी ब्रिज के पूरा होने के बाद यह दूरी सिर्फ 15 से 20 मिनट में तय की जा सकेगी। इससे मुंबईकरों को बड़ी राहत मिलेगी। यह परियोजना मुंबई की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।