मुंबई : इंडिगो की उड़ानें तीसरे दिन भी रद्द, 7 दिसंबर को मुंबई का टिकट 70 हजार के पार, दिल्ली के लिए ग्वालियर से कोई फ्लाइट नहीं

Mumbai: IndiGo flights cancelled for the third day, ticket prices for Mumbai on December 7 exceed Rs 70,000, no flights from Gwalior to Delhi.

मुंबई : इंडिगो की उड़ानें तीसरे दिन भी रद्द, 7 दिसंबर को मुंबई का टिकट 70 हजार के पार, दिल्ली के लिए ग्वालियर से कोई फ्लाइट नहीं

राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें लगातार तीसरे दिन भी रद्द होने से यात्री परेशान हैं। फ्लाइट्स रद्द होने का सबसे बड़ा असर किराए पर पड़ा है, जो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली-ग्वालियर और मुंबई-ग्वालियर की हवाई सेवा रद्द रही, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह हो गया है कि 7 दिसंबर को ग्वालियर से मुंबई का एक तरफा किराया 70,217 रुपए के लगभग पहुंच गया है।

मुंबई : राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें लगातार तीसरे दिन भी रद्द होने से यात्री परेशान हैं। फ्लाइट्स रद्द होने का सबसे बड़ा असर किराए पर पड़ा है, जो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दिल्ली-ग्वालियर और मुंबई-ग्वालियर की हवाई सेवा रद्द रही, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह हो गया है कि 7 दिसंबर को ग्वालियर से मुंबई का एक तरफा किराया 70,217 रुपए के लगभग पहुंच गया है। आमतौर पर इन शहरों के बीच का टिकट 6 से 7 हजार रुपए में बुक हो जाता था, यानी किराए में 10 गुना से अधिक का उछाल आया है। वहीं, ग्वालियर से बेंगलुरु की फ्लाइट शुक्रवार को आई, लेकिन 7 दिसंबर को बेंगलुरु का किराया भी 19,966 रुपए पहुंच गया है। एक साथ इतना किराया बढ़ते ही अब आम यात्री फ्लाइट से जाने के बारे में सोचने से भी कतराने लगे हैं। चिंताजनक बात यह भी है कि रविवार को दिल्ली की कोई भी फ्लाइट अभी तक दिखाई नहीं दे रही है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है।

 

Read More ठाणे में पांच महीने के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला बरी 

दिल्ली-मुंबई के लिए ट्रेनों में तत्काल की दौड़
इंडिगो की उड़ानों के लगातार रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों ने तेजी से रेलवे का रुख किया है। ग्वालियर से मुंबई व दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मांग अचानक आसमान छू गई है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए तत्काल बुकिंग में भारी बढ़ोतरी हुई है। रात को दिल्ली जाने वाली किसी भी ट्रेन में तत्काल में भी जगह नहीं मिल रही है। यहीं हाल मुंबई जाने वाली ट्रेनों का भी है। इसके बावजूद भी यात्री किसी भी तरह अपना टिकट बुक कराने के लिए दौड़ लगाने में लगे हुए हैं।

Read More मुंबई में `बॉम्बे` ब्लड ग्रुप, डॉक्टरों ने किया इस दुर्लभ समूह वाली महिला का किडनी ट्रांसप्लांट

यात्रियों का दर्द
- माधौ गंज में रहने वाले मनोज कुमार ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया, दस दिन पहले दिल्ली का टिकट लिया था, लेकिन अचानक फ्लाइट रद्द होने से अब काफी परेशानी बढ़ गई है। तत्काल में ट्रेन का टिकट लेकर अब दिल्ली जाना पड़ा है। इतना समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

Read More भायंदर: तड़ीपार के आदेशों की अवहेलना करके शहर की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार 

- इंडिगो एयरलाइंस की इस अव्यवस्था ने न केवल यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बाधित किया है, बल्कि उन्हें भारी वित्तीय नुकसान भी पहुंचाया है, जिससे हवाई यात्रा अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही है। एयरलाइंस को इस स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की आवश्यकता है।

Read More मुंबई के इतिहास में जनवरी 2025 सबसे गर्म महीना