मुंबई के आरटीओ का नोटिस ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवा कंपनी रैपिडो को सेवा तत्काल बंद करने को कहा

मुंबई के आरटीओ का नोटिस ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवा कंपनी रैपिडो को सेवा तत्काल बंद करने को कहा

मुंबई के परिवहन विभाग ने ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवा कंपनी रैपिडो को सेवा तत्काल बंद करने को कहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ने अभी कंपनी को इस तरह के कारोबार की अनुमति नहीं दी है।

रैपिडो ने पिछले शुक्रवार को बाइक-टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि अपने परिचालन के विस्तार के तहत वह अगले दो साल में दो लाख बाइक ड्राइवरों को जोड़ेगी। हालांकि, महाराष्ट्र के मोटर वाहन विभाग ने कहा है कि उसने कंपनी को इस सेवा के लिए अनुमति नहीं दी है और यह ‘गैरकानूनी’ है।

Read More मुंबई को मिली नई बीएमसी कमिश्नर, अश्विनी भिड़े के हाथों में सौंपी गई कमान

राज्य के परिवहन आयुक्त अविनाश ढाकणे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अंधेरी के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।’’सोमवार को जारी आरटीओ नोटिस में कहा गया है कि रैपिडो द्वारा शुरू की गई बाइक-टैक्सी सेवा ‘गैरकानूनी’ है। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक इस तरह की टैक्सी सेवा के लिए अनुमति नहीं दी है।

Read More मुंबई : एसआईईएस ट्रस्ट 58 करोड़ धोखाधड़ी मामले में एफआईआर गायब होने से ट्रायल रुका

Tags: