BJP विधायक ने ‘बिग बी’ के खिलाफ की कार्रवाई की मांग , KBC में पूछे गए सवाल को लेकर बवाल

BJP विधायक ने ‘बिग बी’ के खिलाफ की कार्रवाई की मांग , KBC में पूछे गए सवाल को लेकर बवाल

भाजपा के एक विधायक ने हिंदूओं की भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को पुलिस से संपर्क किया।

लातूर जिले के औसा से भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार ने लातूर के पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के पास की गई शिकायत में कहा कि शुक्रवार को विशेष कड़ी ‘करमवीर’ के दौरान पूछे गए एक प्रश्न को लेकर बच्चन और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। लातूर जिले के औसा से भाजपा विधायक अभिमन्यु पवार ने लातूर के पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के पास की गई शिकायत में कहा कि शुक्रवार को विशेष कड़ी ‘करमवीर’ के दौरान पूछे गए एक प्रश्न को लेकर बच्चन और ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read More मुंबई : एनसीएलटी ने केनरा बैंक की पिटीशन पर मिट्सम एंटरप्राइजेज में सीआईआरपी शुरू किया 

कार्यक्रम की इस कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता बेजवाड़ा विल्सन और अभिनेता अनूप सोनी हॉट सीट पर बच्चन के सामने बैठे थे। इस दौरान बच्चन ने छह लाख 40 हजार रुपए के लिए प्रश्न पूछा था कि 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?। इसके लिए चार विकल्प दिए गए- (क) विष्णु पुराण (ख) भगवत गीता (ग) ऋग्वेद (घ) मनु स्मृति।

Read More मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद

पवार ने कहा, ‘‘सभी चार विकल्प हिंदू धर्म से संबंधित थे। यह स्पष्ट है कि इस प्रश्न का उद्देश्य हिंदुओं की भावनाएं आहत करना था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रश्न संदेश देता है कि हिंदू धर्म ग्रंथ जलाने के लिए बने हैं और इससे हिंदुओं एवं बौद्ध धर्म के अनुयायियों के बीच शत्रुता पैदा होती है।’’ इस प्रश्न को लेकर केबीसी की सोशल मीडिया पर भी काफी आलोचना हो रही है।

Read More नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत