नवी मुंबई निगमायुक्त के बंगले में आग लगी

नवी मुंबई निगमायुक्त के बंगले में आग लगी

ठाणे : नवी मुंबई निगमायुक्त के बंगले में सोमवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई, जिससे बंगले की लॉबी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनएमएमसी के संभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने कहा कि मौके पर पहुंचे दो दमकल वाहनों और कर्मचारियों ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आयुक्त अभिजीत भटनागर तथा उनका परिवार सुरक्षित है।

Read More मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा

Tags: