मुंबई : सात सम्पत्ति मालिकों पर 63 करोड़ टैक्स बकाया...मनपा ने थमाया नीलामी का नोटिस

Mumbai: Seven property owners owe Rs 63 crore in taxes... Municipal Corporation issues auction notice

मुंबई : सात सम्पत्ति मालिकों पर 63 करोड़ टैक्स बकाया...मनपा ने थमाया नीलामी का नोटिस

मनपा द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद, सात संपत्ति मालिकों ने 63 करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर नहीं चुकाया है। मनपा के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने अब इन संपत्तियों की नीलामी करने का फैसला किया है। संपत्ति मालिकों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। मनपा अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति मालिकों ने 21 दिनों के भीतर बकाया कर का भुगतान नहीं करती हैं तो मनपा इन संपत्तियों की नीलामी करेगी। सात संपत्ति व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह की शामिल हैं।

 

मुंबई : मनपा द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद, सात संपत्ति मालिकों ने 63 करोड़ रुपए से अधिक का संपत्ति कर नहीं चुकाया है। मनपा के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने अब इन संपत्तियों की नीलामी करने का फैसला किया है। संपत्ति मालिकों को इस संबंध में नोटिस जारी किया है। मनपा अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति मालिकों ने 21 दिनों के भीतर बकाया कर का भुगतान नहीं करती हैं तो मनपा इन संपत्तियों की नीलामी करेगी। सात संपत्ति व्यावसायिक और आवासीय दोनों तरह की शामिल हैं।

 

Read More मुंबई: 3,000 अस्थायी सुरक्षा गार्डों के कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी 

चुंगी बंद होने के बाद मनपा का मुख्य कमाई का केंद्र प्रॉपर्टी टैक्स विभाग मनपा का मुख्य कमाई का केंद्र रह गया है। मनपा प्रशासन अपनी कमाई बढ़ाने और बकायदारों से वसूली करने के लिए अब प्रॉपर्टी को नीलाम तक मनपा करने लगी है, जिससे बकायदारों में प्रॉपर्टी की नीलामी हने से उनकी सम्पत्ति जाने का खतरा पैदा हो जाता है। मनपा प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने संपत्तियों की नीलामी करने का निर्णय लिया है और इसके लिए नोटिस भी जारी की जा रही है। नोटिस के अनुसार यदि 21 दिनों के भीतर बकाया कर का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित संपत्तियों की नीलामी की जाएगी।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

मनपा ने अब सात संपत्तियों को नीलाम करने का निर्णय लिया है। नीलाम होने वाली व्यावसायिक और आवासीय दोनों प्रकार की संपत्ति शामिल हैं। मुंबई में बुनियादी सुविधाओं और चल रहे प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज करने के लिए राजस्व होना आवश्यक है। यही कारण है कि मनपा अब बकाया संपत्ति मालिकों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले महीने भी मनपा ने पांच संपत्तियों के नीलामी नोटिस जारी किए थे।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद