भुवनेश्वर: डीजीजीआई को एक सफलता;  325 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

Bhubaneswar: DGGI scores a success; mastermind of over Rs 325 crore GST scam arrested

भुवनेश्वर: डीजीजीआई को एक सफलता;  325 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

गुड्स एंड सर्विस टैक्स खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) भुवनेश्वर जोनल यूनिट को एक बड़ी सफलता मिली है। मुंबई में कई स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मुंबई निवासी निलेश योगेश जगीवाला को गिरफ्तार किया है। जगीवाला पर 325 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। साथ ही, 105 से अधिक फर्जी कंपनियों का जाल बुनकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की जालसाजी करने का आरोप है।

भुवनेश्वर: गुड्स एंड सर्विस टैक्स खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) भुवनेश्वर जोनल यूनिट को एक बड़ी सफलता मिली है। मुंबई में कई स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मुंबई निवासी निलेश योगेश जगीवाला को गिरफ्तार किया है। जगीवाला पर 325 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। साथ ही, 105 से अधिक फर्जी कंपनियों का जाल बुनकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की जालसाजी करने का आरोप है।
 प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि इस नेटवर्क ने जाली पहचान दस्तावेजों के जरिए कई फर्मों का पंजीकरण कराया और फर्जी निदेशकों को नियुक्त किया। यह पूरा नेटवर्क वर्चुअल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से संचालित होता था। जांच में यह भी पाया गया कि जगीवाला और उसके सहयोगियों ने निष्क्रिय कंपनियों को खरीदकर उनमें सक्रिय जीएसटीआईएन का उपयोग किया। इसके बाद दूरस्थ रूप से डीआईआर-12 फाइलिंग के माध्यम से वास्तविक निदेशकों को हटाकर फर्जी निदेशकों की नियुक्ति की जाती थी।

 

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

नेटवर्क के ऑपरेटरों के नियंत्रण में रखे गए सिम कार्ड्स के माध्यम से जीएसटी पोर्टल का संचालन किया जाता था, जिनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर फर्जी चालान जारी करने, दिखावटी बैंकिंग लेनदेन करने और बाद में नकद निकासी तथा कमीशन भुगतान के माध्यम से अंतिम लाभार्थियों को छिपाने के लिए किया जाता था। मुंबई और पुणे में की गई छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

Read More मुंबई: मनसे वर्कर्स यूनियन के सचिव समेत छह लोग अपहरण और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

इसमें विभिन्न कंपनियों की नकली मुहर, कई मोबाइल फोन और जीएसटी पंजीकरण से जुड़े सिम कार्ड, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक खातों के विवरण, लेनदेन का रिकॉर्ड और डिजिटल संचार से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। इससे पहले, 17 अक्टूबर को पुणे, महाराष्ट्र से एक महिला को गिरफ्तार किया था, जो प्रारंभिक जांच में निलेश योगेश जगीवाला की करीबी सहयोगी और नेटवर्क की संचालन समन्वयक पाई गई थी। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार सेशन कोर्ट के जज को अग्रिम जमानत देने से  इनकार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत