मुंबई: ‘कोस्टा सेविंग्स’ नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें; पुलिस ने जारी की चेतावनी, रहे सावधान

Mumbai: Multiple complaints against 'Costa Savings' app; police issue warning, caution should be exercised

मुंबई: ‘कोस्टा सेविंग्स’ नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें; पुलिस ने जारी की चेतावनी, रहे सावधान

पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों को एक बड़े ऑनलाइन घोटाले से आगाह किया है। ‘कोस्टा सेविंग्स’ नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जहां असामान्य रूप से ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से लोगों को ठगा जा रहा है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई), सेबी या किसी अन्य नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों को एक बड़े ऑनलाइन घोटाले से आगाह किया है। ‘कोस्टा सेविंग्स’ नामक ऐप के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं, जहां असामान्य रूप से ऊंचे रिटर्न के झूठे वादों से लोगों को ठगा जा रहा है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, लेकिन यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई), सेबी या किसी अन्य नियामक संस्था से मान्यता प्राप्त नहीं है। पुलिस का कहना है कि यह एक धोखाधड़ी का प्लेटफॉर्म है, जो लोगों के पैसे हड़पने के लिए बनाया गया लगता है। आर्थिक अपराध शाखा को पिछले कुछ दिनों में दर्जनों शिकायतें मिली हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ऐप के विज्ञापनों में 20-30 प्रतिशत तक मासिक रिटर्न का लालच दिया जाता है, जो किसी भी वैध निवेश से असंभव है। 

 

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

निवेश से पहले करें जांच
जानकारी के मुताबिक, ऐप के सर्वर विदेशी हैं, जिससे ट्रांजेक्शन ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। पुलिस का अनुमान है कि सैकड़ों लोग इस जाल में फंस चुके हैं और नुकसान करोड़ों में पहुंच सकता है। यह घोटाला उन लोगों को निशाना बना रहा है जो आसान कमाई के चक्कर में आते हैं, खासकर युवा और मध्यम वर्ग के लोग। मुंबई पुलिस की ओर से इस संबंध में जारी चेतावनी में कहा गया कि नागरिक किसी भी अनधिकृत या संदिग्ध ऐप में निवेश न करें। निवेश से पहले हमेशा आरबीआई, सेबी या संबंधित नियामक निकायों की वेबसाइट पर प्लेटफॉर्म की वैधता की पुष्टि करें। 

Read More चेंबूर जिमखाना में मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे कांस्टेबलों को टक्कर मार दी; मामला दर्ज

संदिग्ध खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी
पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अगर आपने पहले ही ‘कोस्टा सेविंग्स ऐप’ में निवेश कर लिया है, तो तुरंत आर्थिक अपराध शाखा मुंबई से संपर्क करें। शिकायत दर्ज करने के लिए ईमेल पर पूरी जानकारी भेजें, जैसे ट्रांजेक्शन डिटेल्स, ऐप से संबंधित स्क्रीनशॉट और संपर्क नंबर। पुलिस ने कहा कि जल्द शिकायत करने से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। आर्थिक अपराध की टीम ऐप के पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है और संदिग्ध खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया में है।

Read More मुंबई के गोवंडी में BEST बस ने 25 साल की बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर और स्टेस्टिल को गिरफ्तार किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत