मुंबई : एसटी आरक्षण व्यवस्था ठप; दिवाली के पहले अपने गांव जाने वाले यात्रियों को अनावश्यक परेशानी

Mumbai: ST reservation system stalled; passengers travelling to their villages before Diwali face unnecessary inconvenience

मुंबई : एसटी आरक्षण व्यवस्था ठप; दिवाली के पहले अपने गांव जाने वाले यात्रियों को अनावश्यक परेशानी

अक्सर दिवाली की छुट्टियों में हर साल लोग एसटी बस से अपने गांव जाते हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यात्रियों को अपने गांव पहुंचना मुश्किल लग रहा है। दिवाली के पहले अपने गांव जाने वाले एसटी यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने जो सोच कर यात्रियों की टिकट बुकिंग के लिए नियम निकाला वो अब यात्रियों के लिए सुविधाजनक कम और मुश्किल बढ़ाने का काम ज्यादा कर रहा है।

मुंबई : अक्सर दिवाली की छुट्टियों में हर साल लोग एसटी बस से अपने गांव जाते हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यात्रियों को अपने गांव पहुंचना मुश्किल लग रहा है। दिवाली के पहले अपने गांव जाने वाले एसटी यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने जो सोच कर यात्रियों की टिकट बुकिंग के लिए नियम निकाला वो अब यात्रियों के लिए सुविधाजनक कम और मुश्किल बढ़ाने का काम ज्यादा कर रहा है। एसटी आरक्षण व्यवस्था ठप होने से सिर्फ यात्री जूझ रहे हैं बल्कि यात्रियों के साथ-साथ एसटी निगम भी आरक्षण व्यवस्था ठप होने की समस्या से जूझ रहा है। साथ ही, कर्मचारी और यात्री नई व्यवस्था से निराश नजर आ रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि अब यात्री यात्रा कैसे करें ?

 

Read More मुंबई : ट्रैफिक जुर्माने की राशि 700 करोड़ से अधिक; वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू करने का फैसला 

Read More मुंबई और औरंगाबाद में नौ अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान

परेशानी बढ़ने के कारण
निगम ने दो साल पहले एसटी आरक्षण प्रणाली के सॉफ्टवेयर और कंपनी में बदलाव किया था। इसके जरिए पुरानी आरक्षण प्रणाली की जगह नई आरक्षण प्रणाली लागू की गई थी। हालांकि, यह प्रणाली सुविधाजनक होने के बजाय और जटिल होती जा रही है। दिवाली से ठीक पहले आरक्षण प्रणाली पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक असुविधा हो रही है। नई प्रणाली से लागत भी बढ़ गई। पहले, कर्मचारियों को मेमो प्रिंट करके यात्रियों को देने के लिए एक पेपर शीट की जरूरत होती थी। अब, एक मेमो प्रिंट करने के लिए तीन पेपर शीट की जरूरत पड़ती है। इससे लागत भी बढ़ गई है।

Read More ठाणे पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने हथियारबंद डकैती में शामिल एक गिरोह को गिरफ्तार किया

 

हर साल होती है परेशानी
गांव जाने वाले यात्रियों में से सूरज सावंत ने बताया हम गांव जाने के लिए दादर में एसटी बस के लिए लगभग दो घंटे तक इंतजार किए ये सोच कर कि हमारी ऑनलाइन टिकिट बुक हो जाएगी लेकिन नहीं हो पाया, हम हर साल दिवाली में घर जाते हैं और हर साल कुछ न कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हम यात्रियों के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम को कोई आसान सुविधा की व्यवस्था करनी चाहिए।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन