मुंबई: आईएएस गौरव दयाल संभालेंगे देश के सबसे बड़े बंदरगाह की कमान 

Mumbai: IAS Gaurav Dayal will take charge of the country's largest port.

मुंबई: आईएएस गौरव दयाल संभालेंगे देश के सबसे बड़े बंदरगाह की कमान 

देश के सबसे बड़े बंदरगाह (जेएनपी) की कमान अब यूपी कैडर के आईएएस गौरव दयाल संभालेंगे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित इस अक्सर 'न्हावा शेवा' के नाम से भी जाना जाता है। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसले में यूपी काडर के सीनियर आईएएस गौरव दयाल को चेयरपर्सन बनाया है। कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की कमेटी ने दयाल को अगले पांच सालों के लिए इस पद पर नियुक्त किया है। 2004 बैच के आईएएस गौरव दयाल 2023 और 2024 में बतौर अयोध्या कमिश्नर खूब सुर्खियों में रह चुके है।

मुंबई: देश के सबसे बड़े बंदरगाह (जेएनपी) की कमान अब यूपी कैडर के आईएएस गौरव दयाल संभालेंगे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित इस अक्सर 'न्हावा शेवा' के नाम से भी जाना जाता है। केंद्र सरकार ने एक अहम फैसले में यूपी काडर के सीनियर आईएएस गौरव दयाल को चेयरपर्सन बनाया है। कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की कमेटी ने दयाल को अगले पांच सालों के लिए इस पद पर नियुक्त किया है। 2004 बैच के आईएएस गौरव दयाल 2023 और 2024 में बतौर अयोध्या कमिश्नर खूब सुर्खियों में रह चुके है। गौरव दयाल की नियुक्त ऐसे वक्त केंद्र सरकार ने चेयरपर्सन बनाया है जब महाराष्ट्र में जेएनपीटी द्वारा वधावन बंदरगाह का निर्माण भी किया जाना है। यह पालघर में बनेगा। मोदी कैबिनेट ने जून में इस बड़ी परियोजना को मंजूरी दी थी। यह बनने के बाद विश्व के 10 बड़े बंदरगाहों में से एक होगा। इसे लगभग 70000 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इस पोर्ट के निर्माण को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इसके निर्माण का जिम्मा भी जेएनपीटी चेयरपर्सन के जिम्मे ही होगा।

 

Read More दुबई ट्रिप का एक्सपीरियंस शेयर किया; मुंबई में दुबई जैसा विकास नहीं  

अयोध्या में संभाल चुके मोर्चा
ब्यूरोक्रेसी में चर्चा है कि अयोध्या जिस तरह से चमकी और उन्होंने बतौर अयोध्या कमिश्नर रहते हुए उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक आयोजित कराया। उसी मेहनत का उन्हें इनाम मिला है। गौरतलब हो कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बेहद वीवीआईपी आयोजन माना गया था। इसमें प्रधानमंत्री से लेकर देश भर के आठ हजार से अधिक वीवीआईपी ने हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं 22 जनवरी 2024 को मंदिर उद्घाटन के अगले दिन जिस तरह से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अचानक दर्शन के लिए उमड़ पड़ी, जब अनहोनी की आशंका से लोग कांप रहे थे, तब उनके नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने इतना बेहतरीन क्राउड मैनेजमेंट किया कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

Read More मुंबई : 135 मीटर ऊंचे लंदन आई के तर्ज पर मुंबई आई बनाने का प्लान 

PM मोदी का जीता भरोसा
गौरव दयाल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़ा दांव खेलते हुए उन्हें राम मंदिर उद्घाटन से ठीक पहले उन्हें अयोध्या का कमिश्नर बनाया था। इस मोर्चे पर वह पूरी तरह से खरे उतरे थे। गौरव दयाल यूपी के सीनियर आईएएस में शामिल हैं। उन्हें इसी साल जुलाई में उनके प्रशासनिक कौशल को देखते हुए योगी सरकार ने गृह विभाग का सचिव बनाया था। अब मोदी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक रणनीतिक पद की अहम जिम्मेदारी दी है। जेएनपी को लंबे समय से पूर्णकालिक चेयरमैन की तलाश थी।

Read More मुंबई:  बड़े-बड़े कंपनियों में अकाउंटिंग के कॉन्ट्रैक्ट का लालच दिया और 1.64 करोड़ रुपये ठग लिए

कौन हैं गौरव दयाल?
दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पढ़े गौरव दयाल, यूपी के जौनपुर, एटा, मुजफ्फरनगर, झांसी, लखीमपुर खीरी, बरेली और आगरा जैसे प्रमुख जिलों के डीएम रहे तो चित्रकूट, अलीगढ़ और अयोध्या में कमिश्नर की जिम्मेदारी निभाई। संवेदनशील जिलों में उनकी प्रशासनिक क्षमता और निखर कर सामने आई, जिससे शासन का भरोसा बढ़ता रहा और उन्हें लगातार बड़ी जिम्मेदारियां मिलीं। डीएम रहते बरेली आदि जिलों में उन्होंने से नो टू करप्शन मुहिम चलाई। जिसमें लाभार्थियों को फोन कर पूछा जाता था कि उनसे किसी योजना के पैसे तो नहीं लिए गए। अब सरकार ने उन्हें नए मोर्चे पर तैनाती दी है। जेएनपीटी के आखिरी पूर्णकालिक चेयरमैन 1992 बैच के महाराष्ट्र काडर के आईएएस संजय सेठी थे। गौरव दयाल मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी पत्नी वृंदा दयाल 2003 बैच की IRS अफसर हैं। वह अभी केंद्र में तैनात हैं।

Read More  मुंबई : कॉर्पोरेट कंपनियों के लिए साइबर ऑडिट करवाना अनिवार्य होगा

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी