महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जन्मतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने महात्मा गांधी की 151वीं जन्मतिथि पर राजभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शास्त्री की 116वीं जन्मतिथि पर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी।

ठाकरे ने मातोश्री में दोनों नेताओं की तस्वीरों पर फूल माला चढ़ायी और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

Read More मुंबई : एमएसआरटीसी लैंड लीज़ पर महाराष्ट्र सरकार को फटकार, दो हफ़्ते में जवाब देना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वास्तुकार थे, जिन्होंने दुनिया को सत्याग्रह का रास्ता दिखाया और सभी को सत्य, अहिंसा तथा मानवता का पाठ पढ़ाया।

Read More भिवंडी के 51 स्कूलों में सीसीटीवी लगाने की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ठाकरे ने कहा कि शास्त्री ने हमें देशभक्ति, सादा जीवन, उच्च विचार की सीख दी। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे को अपने जीवन में उतारा।

Read More पुणे: शरद पवार अस्पताल में भर्ती; सोशल मीडिया के ज़रिए बारामती के वोटरों से इमोशनल अपील की

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र निर्माण में माटी के दोनों लाल का योगदान उदाहरणीय है।’’

Read More मुंबई : दो साल बाद फिर भारत लौटीं ग्लोबल आइकन रिहाना; मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सिंगर; वीडियो वायरल

Tags: