अकोला : शर्मनाक घटना; बगल में सो रही थी मां, पड़ोसी घर में घुसकर बेटी से करता रहा दरिंदगी 

Akola: A shameful incident; the mother was sleeping next to her, but the neighbor entered the house and brutalized the daughter.

अकोला : शर्मनाक घटना; बगल में सो रही थी मां, पड़ोसी घर में घुसकर बेटी से करता रहा दरिंदगी 

महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ ही दिन पहले गणेश विसर्जन के दिन 6 सितंबर को नाबालिग लड़की के साथ हुए अत्याचार की घटना से जिला दहल उठा था। उस समय सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और नागरिकों ने मोर्चा निकालकर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह मामला अभी ताजा ही था कि अकोला शहर के बड़ी उमरी इलाके में एक और भयावह घटना घट गई।

अकोला : महाराष्ट्र के अकोला जिले से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ ही दिन पहले गणेश विसर्जन के दिन 6 सितंबर को नाबालिग लड़की के साथ हुए अत्याचार की घटना से जिला दहल उठा था। उस समय सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल और नागरिकों ने मोर्चा निकालकर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह मामला अभी ताजा ही था कि अकोला शहर के बड़ी उमरी इलाके में एक और भयावह घटना घट गई।

 

Read More सातारा : एक ही मंच पर नजर आए अजित पवार और शरद पवार 

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाला नितिन रामकृष्ण खंडारे (38) ने 10 सितंबर को अपनी पड़ोस में रहने वाली एक मूक-बधिर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की रात आरोपी चोरी-छिपे लड़की के घर में घुसा, उस समय पीड़िता और उसकी मां गहरी नींद में थीं। आरोपी ने पहले दरवाजे-खिड़कियां बंद कर दीं और फिर लड़की के मुंह पर रुमाल रखकर उसका गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और किसी तरह दरवाजा खोलकर घर से बाहर भाग निकली। तभी आरोपी भी मौके से फरार हो गया।

Read More बीड़ : सस्पेंडेड पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कसाले ने गंभीर लगाए आरोप

दरअसल मां और बेटी दोनों ही सुन और बोल नहीं सकती हैं। इस वजह से पास में सो रही पीड़िता की मां को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में पीड़ित लड़की ने इशारों के जरिये अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नितिन खंडारे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नितिन खंडारे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की 74, 75 (1), 333 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना ने एक बार फिर अकोला की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग हो रही है।

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस