मुंबई : 8 सितंबर को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश, बताई ये वजह

Mumbai: Holiday declared in schools and colleges on 8th September, government issued order, gave this reason

मुंबई : 8 सितंबर को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश, बताई ये वजह

महाराष्ट्र के मुंबई शहर और उपनगर में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर को होगी। सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि हमने ऐसी ही मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार किया, उसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि पहले ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर को सुनिश्चित की गई थी।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई शहर और उपनगर में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर को होगी। सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि हमने ऐसी ही मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार किया, उसके लिए हम सरकार के आभारी हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक परिपत्र जारी कर कहा कि पहले ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर को सुनिश्चित की गई थी। लेकिन, अब मुंबई शहर जिला व मुंबई उपनगर जिले में ईद मिलाद-उन-नबी की छुट्टी 5 सितंबर के बजाय 8 सितंबर को होगी।

 

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

अन्य जिलों में 5 सितंबर को रहेगी छुट्टी
हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में यह छुट्टी 5 सितंबर को ही रहेगी। परिपत्र में स्पष्ट किया गया है कि मुंबई शहर और उपनगरों में सरकारी कार्यालय 5 सितंबर को सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कांग्रेस नेता नसीम खान, विधायक असलम शेख, अमीन पटेल, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख सहित महाराष्ट्र के कई मुस्लिम नेताओं ने राज्य सरकार से उक्त छुट्टी की तारीख बदलने की गुजारिश की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया।

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

नसीम खान ने क्या कहा
नसीम खान ने कहा कि हमने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा था कि 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के तहत सार्वजनिक शोभायात्रा के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। साथ ही, हमें आपसी भाईचारे के साथ ईद भी मनाना था। इसे देखते हुए मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम 8 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है, ताकि दोनों पर्व सभी मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मना सकें।

Read More मुंबई : नाव की यात्रा करने वालों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन