बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि देह व्यापार करना कोई जुर्म नहीं , लड़कियों को पेशा चुनने की आजादी है

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि देह व्यापार करना कोई जुर्म नहीं , लड़कियों को पेशा चुनने की आजादी है

मुंबई: देश के कई राज्यों में देह व्यापार का कारोबार जोरों से फल फूल रहा है। समय-समय पर पुलिस ऐसा करोबार करने वालों के ठिकानों पर दबिश देती रही है। अधिकतर मामलों में देखा गया है कि युवतियां या लड़कियां पकड़ी जाती है, लेकिन इस कारोबार को चलाने वाले बच निकलते हैं। ऐसे ही एक मामले में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा बयान दिया है। कोर्ट ने कहा है कि देह व्यापार करना कोई जुर्म नहीं है, लड़कियों को पेशा चुनने की आजादी है।

दरअसल बीते दिनों मुंबई पुलिस ने देह व्यापार के एक अड्डे पर दबिश देकर तीन युवतियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवतियों को सुधार गृह भेज दिया थ, फिर मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट के तहत वेश्यावृत्ति कोई जुर्म नहीं है। किसी औरत को अपनी मर्जी का काम चुनने की आज़ादी है।

Read More मुंबई : एनसीएलटी ने केनरा बैंक की पिटीशन पर मिट्सम एंटरप्राइजेज में सीआईआरपी शुरू किया 

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि कानून का मकसद देह व्यापार को खत्म करना है, न कि ऐसे पेशे से जुड़ी महिलाओं को दंडित करना। देह व्यापार से जुड़ी किसी महिला को ज्यादा दिन तक सुधार गृह में रखा नहीं जा सकता है। इसी आधार पर कोर्ट ने तीनों युवतियों को कस्टडी में भेजने से इनकार कर दिया।

Read More मुंबई : प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर बढ़ेगी सख्ती

सुनवाई के दौरान कोर्ट को यह भी जानकारी दी गई कि मुंबई के मलाड के जिस गेस्ट हाउस से ये युवतियां आती है, वहां देह व्यापार करने कराने की प्रथा है। ऐसे में कोर्ट ने लड़कियों को उनके मां-बाप को भी सौंपने से इनकार कर दिया है।

Read More मुंबई : अजित पवार प्लेन क्रैश मामले की जांच में कन्फ्यूजन, बारामती उपचुनाव में राजनीतिक तनाव बढ़ा

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत