पनवेल में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने सतारा जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया

पनवेल में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने सतारा जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया

नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने और उसका शव बांध में फेंकने के आरोप में पुलिस ने सतारा जिले से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि 27 वर्षीय महिला का क्षत-विक्षत शव नवी मुंबई के मोरबे बांध में 16 सितंबर को तैरता हुआ मिला था। शव से सीमेंट का एक भारी टुकड़ा बंधा था।

Read More राज्य में पारा 44 डिग्री; चौथी और सातवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कॉलरशिप एग्जाम 24 अप्रैल को

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला पनवेल कस्बे के अकुरली गांव की निवासी थी और वह अपनी सात साल की बेटी के साथ रहती थी।

Read More मुंबई : सीमेंट से भरा बल्कर वाहन अचानक तकनीकी खराबी का शिकार; ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बड़ा हादसा टला

नवी मुंबई के पुलिस उपायुक्त अशोक डुढे ने बताया कि कुछ साल पहले महिला के पति की मौत हो गई थी और पनवेल के कोपरोली गांव के 32 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ उसके कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

Read More मुंबई : महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने महिला से कई बार पैसे लिए और फिर वापस नहीं किए। इससे दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद कथित तौर पर व्यक्ति ने षड्यंत्र रचकर 15 सितंबर को उसकी हत्या कर दी और उसके शव को बांध में फेंक दिया। उसने इस वारदात में अपने तीन दोस्तों की मदद ली।

Read More मुंबई : कथित फ़ूड पॉइज़निंग से चार लोगों के एक परिवार की मौत, जाँच जारी

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के सतारा के कोरेगांव में होने की जानकारी मिली जिसके बाद नवी मुंबई की एक पुलिस टीम वहां गई और वहां उसने आरोपी तथा मृत महिला की बच्ची को पाया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी और अन्य तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया तथा उन्हें पनवेल ले आई।

पनवेल तालुका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक राजपूत ने बताया कि बच्ची को बाल देखरेख केंद्र भेज दिया गया है।

Related Posts