NIA ने मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल और एर्नाकुलम, केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

NIA ने मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल और एर्नाकुलम, केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल और एर्नाकुलम, केरल में अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के बाद अलकायदा के कुछ ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया।
आपको बता दें आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में आगाह किया गया था कि केरल और कर्नाटक में आईएसआईएस आतंकवादियों की “काफी संख्या” हो सकती है और इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा आतंकवादी संगठन, क्षेत्र में हमले की साजिश रच रहा है।

माना जाता है कि इस संगठन में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यामांर के 150 से 200 आतंकवादी हैं। आईएसआईएस, अल-कायदा और संबद्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं से संबंधित विश्लेषणात्मक सहायता एवं प्रतिबंध निगरानी दल की 26वीं रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) तालिबान के तहत अफगानिस्तान के निमरूज, हेलमंद और कंधार प्रांतों से काम करता है।

Read More मुंबई : नकली पुलिसवालों ने एयरपोर्ट के पास दुबई से लौटे 28 साल के युवक से 53,000 लूटे

‘खबरों के मुताबिक संगठन में बांग्लादेश, भारत, म्यामांर और पाकिस्तान से 150 से 200 के बीच सदस्य हैं। एक्यूआईएस का मौजूदा सरगना ओसामा महमूद है…जिसने मारे गए आसिम उमर की जगह ली है।खबरें हैं कि एक्यूआईएस अपने पूर्व आका की मौत का बदला लेने के लिए क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई की साजिश रच रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक सदस्य राष्ट्र ने खबर दी है कि 10 मई, 2019 को घोषित, आईएसआईएल के भारतीय सहयोगी (हिंद विलायाह) में 180 से 200 के बीच सदस्य हैं.’ इसमें कहा गया कि केरल और कर्नाटक राज्यों में आईएसआईएल सदस्यों की अच्छी-खासी संख्या है.’

Read More मुंबई : बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई में खो चुके कुदरती तालाबों की पहचान और पुनर्जीवन के लिए सर्वे का प्रस्ताव दिया

पिछले साल मई में, इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस, आईएसआईएल और दाएश के तौर पर भी जाना जाता है) आतंकवादी संगठन ने भारत में नया “प्रांत” स्थापित करने का दावा किया था। यह कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद अनोखी तरह की घोषणा थी।

Read More मुंबई : प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर बढ़ेगी सख्ती

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला