मुंबई: हम किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं है...मराठी-हिंदी विवाद के बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान 

Mumbai: We are not against any language... Uddhav Thackeray's big statement in Mumbai amid Marathi-Hindi controversy

मुंबई: हम किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं है...मराठी-हिंदी विवाद के बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाषा विवाद पर एक दिन पहले कहा था कि राज्य में त्रिभाषा फॉर्मूले में हिंदी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार नए सिर से गठित समिति की रिपोर्ट पर फैसला लेगी। सीएम फडणवीस के बयान बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफकिया है कि जबरदस्ती हिंदी को लागू नहीं करने देंगे।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाषा विवाद पर एक दिन पहले कहा था कि राज्य में त्रिभाषा फॉर्मूले में हिंदी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार नए सिर से गठित समिति की रिपोर्ट पर फैसला लेगी। सीएम फडणवीस के बयान बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफकिया है कि जबरदस्ती हिंदी को लागू नहीं करने देंगे।

 

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में उद्धव ठाकरे ने कहा कि .मैं मेरी भावनाओं पर कायम हूं। हम किसी भाषा का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन सख्ती हम नहीं लागू करने देंगे। फडणवीस ने एक दिन पहले कहा था कि त्रिभाषा सूत्र 100% लागू होगा।

Read More पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 

कांग्रेस की तरफ से राज्य में मराठी पाठशाला की मांग की जा रही है। इसके जवाब में पिछले दिनों नितेश राणे भड़क गए थे। उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में मदरसे बहुत हैं। वहां पर मराठी चालू करवाओ। 

Read More मुंबई: मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के आर्थिक सलाहकार पूर्व आईएएस अधिकारी प्रवीण परदेशी नियुक्त