मुंबई : बेस्ट की दो मंजिला इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप... बस से उतर कर भागने लगे यात्री

Mumbai: Fire breaks out in BEST's two-storey electric bus, passengers panic... Passengers get off the bus and start running away

मुंबई : बेस्ट की दो मंजिला इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप... बस से उतर कर भागने लगे यात्री

कोलाबा बस डिपो की स्विच डबल डेकर वेट लीज बस में सुबह अचानक आग लगने की घटना घटी। बस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के बाद यात्री किसी तरह बस से उतर कर अपनी जान बचाए। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:15 बजे सिद्धार्थ कॉलेज सिग्नल के पास बस में आग लगने की घटना घटी। बेस्ट की यह बस भाड़े पर ली गई बस मार्ग संख्या A138 (क्रमांक 37) थी। बेस्ट प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह बस भाटिया बाग से बैकबे डिपो की ओर जा रही थी, तभी सामने के बाएं टायर के पास स्थित हाई वोल्टेज बैटरी के नजदीक अचानक आग लग गई।

मुंबई : कोलाबा बस डिपो की स्विच डबल डेकर वेट लीज बस में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने की घटना घटी। बस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना के बाद यात्री किसी तरह बस से उतर कर अपनी जान बचाए। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9:15 बजे सिद्धार्थ कॉलेज सिग्नल के पास बस में आग लगने की घटना घटी। बेस्ट की यह बस भाड़े पर ली गई बस मार्ग संख्या A138 (क्रमांक 37) थी। बेस्ट प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह बस भाटिया बाग से बैकबे डिपो की ओर जा रही थी, तभी सामने के बाएं टायर के पास स्थित हाई वोल्टेज बैटरी के नजदीक अचानक आग लग गई।

बेस्ट अधिकारियों ने बताया कि बस में आग लगने का कारण सड़क पर बारिश का पानी निकासी के लिए बनाए गए गटर के ढक्कन से बस की बैटरी का हिस्सा टकराया, जिससे बस में आग लगने की घटना घटी। बस कंडक्टर ने आग लगने की जानकारी अग्निशमन दल और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया। आग लगने की घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

आग लगने की जानकारी मिलते ही बस में सवार यात्री किसी तरह बस से उतर कर अपनी जान बचाने के लिए भागे। यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना में किसी प्रकार की जानहानि या कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। जिस बस में आग लगी वह बस इलेक्ट्रिक से चलने वाली स्विच कंपनी की बस है। इलेक्ट्रिक बसों में आग लगने की घटना देखे तो पिछले छह महीने में 5 से 6 घटना हो चुकी है, जिससे इलेक्ट्रिक से चलने वाली बसों पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया जाने लगा है।

Read More नवी मुंबई : अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... एक फरार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया