नवी मुंबई : घनसोली डिपो में अचानक लगी आग; चार बसें जलकर राख

Navi Mumbai: Sudden fire at Ghansoli depot; four buses burnt to ashes

नवी मुंबई : घनसोली डिपो में अचानक लगी आग; चार बसें जलकर राख

नवी मुंबई के घनसोली डिपो में अचानक लगी आग में एनएमएमटी की चार बसें जलकर राख हो गईं। इसमें तीन डीजल बसें और एक इलेक्ट्रिक बस शामिल है। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है।

नवी मुंबई : नवी मुंबई के घनसोली डिपो में अचानक लगी आग में एनएमएमटी की चार बसें जलकर राख हो गईं। इसमें तीन डीजल बसें और एक इलेक्ट्रिक बस शामिल है। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया है। नवी मुंबई नगर निगम के परिवहन महाप्रबंधक योगेश कडुस्कर ने बताया कि घनसोली डिपो में डीजल बस 28 मई से मेंटेनेंस के लिए खड़ी थी। आज इस बस में अचानक आग लग गई।

 

Read More मुंबई: मनसे वर्कर्स यूनियन के सचिव समेत छह लोग अपहरण और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

कुछ ही समय में इस बस में लगी आग ने पास खड़ी अन्य चार बसों को चपेट में ले लिए। इसके कारण कुल चार बसें आग में जलकर खाक हो गईं। योगेश कडुस्कर ने बताया कि बस में आग लगने के वास्तविक कारणों की छानबीन इंजीनियरिंग विभाग से कराई जाएगी।

Read More मुंबई में पार्किंग पॉलिसी जल्द लागू होगी, बने नियम; बिना नंबर वाले दोपहिया वाहनों के लिए नई नीति