मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, मॉनसून के ब्रेक ने बढ़ाई परेशानी, जानें अब कब से होगी बारिश

Heat and humidity increased in Mumbai, monsoon break increased the trouble, know when it will rain now

मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, मॉनसून के ब्रेक ने बढ़ाई परेशानी, जानें अब कब से होगी बारिश

इस वर्ष सबसे जल्दी मॉनसून आने के बाद पर अब बारिश पर ब्रेक सा लग गया है। बारिश न होने के चलते तापमान में वृद्धि हुई है। ऊपर से उमस मुंबईकरों के पसीने छुड़वा रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 6 जून के पहले अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि कुछ क्षेत्र में पासिंग शावर (कुछ मिनट के लिए हल्की बारिश) मिल सकते हैं। लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मुंबई : इस वर्ष सबसे जल्दी मॉनसून आने के बाद पर अब बारिश पर ब्रेक सा लग गया है। बारिश न होने के चलते तापमान में वृद्धि हुई है। ऊपर से उमस मुंबईकरों के पसीने छुड़वा रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 6 जून के पहले अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि कुछ क्षेत्र में पासिंग शावर (कुछ मिनट के लिए हल्की बारिश) मिल सकते हैं। लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

 

Read More मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ 

मुंबई का तापमान बढ़ा
मुंबई में सोमवार को मॉनसून ने समय से पहले दस्तक देकर मौसम के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 69 वर्षों में यह पहली बार था, जब मॉनसून इतनी जल्दी मुंबई में दाखिल हो गया, लेकिन दो दिन की बारिश के बाद अब मॉनसून ने ब्रेक ले लिया है। बीते दो दिनों से तेज धूप और उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। बारिश के चलते 26 और 27 मई को अधिकतम तापमान लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था, लेकिन अब बीते कुछ दिनों से तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गई है।

Read More मुंबई : चप्पल चोरी रोकने के लिए अनोखा तरीका; सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई में बढ़ी उमस भी
क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उमस का स्तर दिन में 71% और रात में 80% तक पहुंच गया था। ऐसे उमस और अधिक तापमान के चलते लोग काफी असहज महसूस कर रहे हैं और फिलहाल मुंबईकरों को इससे किसी प्रकार की कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली संस्था वेगरीज के संस्थापक राजेश कपाड़िया ने बताया कि मुंबई में भले ही मॉनसून ने दस्तक जल्दी दे दी है, लेकिन वह टेंपररी था। अब 6 जून के पहले अच्छी बारिश होने की संभावना बेहद कम है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, तापमान और उमस भी अधिक रहेगी। शनिवार को कुछ हिस्सों में कुछ मिनट के लिए थोड़ी बारिश हुई।

Read More ठाणे में इमारत में लगी आग, एक दुकान और तीन वाहन क्षतिग्रस्त

कोलाबा में 500 MM पार , बना रिकॉर्ड
मुंबई में इस वर्ष 31 मई तक शहर में रिकॉर्ड 503 MM बारिश दर्ज की गई है, इससे पहले 1918 में 218 MM बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, उपनगर (सांताक्रुज) में 378 MM बारिश हुई है, जबकि 2000 में रिकॉर्ड 388 MM बारिश हुई थी।

Read More धारावी स्लम के पुनर्विकास; प्रोजेक्ट को रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

झीलों में करीब 47 दिन का पानी
मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली 7 झीलों में करीब 47 दिन का स्टॉक बचा है। हालांकि, मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली झीलों की स्थिति पिछले दो वर्ष की तुलना में थोड़ी ठीक है। बीएमसी द्वारा दिए आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष झीलों में 69% अधिक पानी है। मुंबईकरों को अपर वैतरणा, मोडक सागर, तांसा, मिडल वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से पानी की आपूर्ति की जाती है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News