मुंबई : नागरिकों की सुरक्षा के लिए संपर्क नंबर सार्वजनिक

Mumbai: Contact numbers made public for safety of citizens

मुंबई : नागरिकों की सुरक्षा के लिए संपर्क नंबर सार्वजनिक

आगामी मानसून को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने संभावित प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster in Maharashtra) से निपटने के लिए पूरे राज्य में आपदा नियंत्रण कक्ष (Disaster Control Room) को सक्रिय कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में सभी जिलों और महानगरपालिकाओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मुंबई : आगामी मानसून को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने संभावित प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster in Maharashtra) से निपटने के लिए पूरे राज्य में आपदा नियंत्रण कक्ष (Disaster Control Room) को सक्रिय कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक में सभी जिलों और महानगरपालिकाओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय के तहत आपात स्थिति में नागरिकों को तुरंत सहायता देने के लिए राज्य, जिला, महानगरपालिका और रेल्वे नियंत्रण कक्षों के संपर्क नंबर घोषित किए गए हैं। यह जानकारी आपदा व्यवस्थापन विभाग के संचालक सतीश कुमार खडके ने दी।

 

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

राज्य नियंत्रण कक्ष – मुंबई मंत्रालय
आपदा नियंत्रण केंद्र (Maharashtra Control Room): 9321587143
दूरभाष: 022-220227990, 022-22794229, 022-22023039
आपातकालीन संपर्क नंबर: 1070
ई-मेल: controlroom@maharashtra.gov.in
प्रमुख जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर
(कुछ महत्वपूर्ण जिलों के लिए) Mumbai Control Room Contact
मुंबई शहर: 022-22664232
मुंबई उपनगर: 022-69403344
ठाणे: 022-25301740, 9372338827
पुणे: 020-26123371
नाशिक: 0253-2317151
कोल्हापुर: 0231-2652954
सातारा: 02162-232349
नागपूर: 0712-2562668
अमरावती: 0721-2662025
चंद्रपूर: 07172-272480
महानगरपालिका नियंत्रण कक्ष नंबर
बृहन्मुंबई (BMC): 022-22694725/27, 22704403, 9833806409, 1916
ठाणे: 022-25371010, 8657887101 Thane Disaster Management
नवी मुंबई: 022-27567281
पुणे मनपा: 020-25506800/01/02/03
पिंपरी-चिंचवड: 020-67331111
नाशिक: 0253-2571872
नागपूर मनपा: 0712-2551866, 7030972200
चंद्रपूर मनपा: 9823107101, 8975994277
रेलवे नियंत्रण कक्ष नंबर: Railway Disaster Control India
कोकण रेल्वे: बेलापूर हेडक्वार्टर कंट्रोल रूम – 9004447199
पश्चिम रेल्वे: डेप्युटी पंक्चुअलिटी – 9004499099
मध्य रेल्वे: सेफ्टी काउंसलर (आपदा प्रबंधन) – 8828110050

Read More कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों के हमले;  जनवरी से अक्टूबर तक 18,705 लोग शिकार; कुत्ते के काटने से युवक की मौत 

राज्य की तैयारी पूरी, नागरिक सतर्क रहें
राज्य सरकार ने सभी जिलों में आपदा से निपटने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की है। लोगों से अपील की गई है कि मानसून में जलभराव, भूस्खलन या बाढ़ जैसी स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें। साथ ही सोशल मीडिया और न्यूज माध्यमों से मिलने वाली सरकारी सूचनाओं पर ध्यान दें।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत