मुंबई : 15 वर्षीय किशोर का अपहरण; 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

Mumbai: 15-year-old boy kidnapped; two arrested for demanding ransom of Rs 12 lakh

मुंबई : 15 वर्षीय किशोर का अपहरण; 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 15 वर्षीय किशोर का अपहरण करने और 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी 14 मई की रात को घणसोली स्थित किशोर के घर पहुंचे और पीड़ित के पिता से चार लाख रुपये के लेन-देन को लेकर बहस की।

मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में 15 वर्षीय किशोर का अपहरण करने और 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी 14 मई की रात को घणसोली स्थित किशोर के घर पहुंचे और पीड़ित के पिता से चार लाख रुपये के लेन-देन को लेकर बहस की।

 

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !

कोपरखैरणे पुलिस थाना क्षेत्र के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित रूप से किशोर की पिटाई की और वे उसे कार में जबरन बैठाकर ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने किशोर को छोड़ने के बदले 12 लाख रुपये की मांग की।

Read More भिवंडी में क्रेन का तार टूटकर गिरने से 22 वर्षीय एक मजदूर की मौत

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2) (हत्या अथवा फिरौती के लिए अपहरण) के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील बोडके ने बताया कि किशोर को कुछ ही घंटों में रबाले इलाके से सकुशल बचा लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने राज उदय भालेराव (32) और यश सतीश गरुड (26) को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News