मुंबई: मई के अंतिम सप्ताह में प्री मॉनसून; 7 जून को मॉनसून के दस्तक देने की संभावना

Mumbai: Pre-monsoon in the last week of May; Monsoon likely to arrive on June 7

मुंबई: मई के अंतिम सप्ताह में प्री मॉनसून; 7 जून को मॉनसून के दस्तक देने की संभावना

महानगर के आसमान में बादल तो काफी दिख रहे हैं, लेकिन इनमें बारिश करने की सामर्थ्य नहीं दिख रही है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि मई के अंतिम सप्ताह में प्री मॉनसून जोर पकड़ सकता है। इधर, मुंबई में अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है। उमस का स्तर अधिक होने के कारण लोग बेहाल हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मुंबई का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मुंबई: महानगर के आसमान में बादल तो काफी दिख रहे हैं, लेकिन इनमें बारिश करने की सामर्थ्य नहीं दिख रही है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि मई के अंतिम सप्ताह में प्री मॉनसून जोर पकड़ सकता है। इधर, मुंबई में अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है। उमस का स्तर अधिक होने के कारण लोग बेहाल हैं। क्षेत्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात मुंबई का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

 

Read More मुंबई : भाजपा में आम आदमी पार्टी नेताओं के शामिल होने पर संजय राउत का बयान, सियासी बयानबाजी तेज 

28 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने की संभावना
दिन में 65% और रात में उमस का स्तर 74% तक पहुंच गया। वैसे तो मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है, बावजूद इसके गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि प्री मॉनसून यदि जोर पकड़ ले, तो थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया मॉनसून अंडमान और निकोबार तक पहुंच गया है और 28 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने की संभावना है। केरल में दाखिल होते ही मुंबई में प्री

Read More मुंबई : बॉम्बे हाई कोर्ट  ने फहीम अंसारी की ऑटोरिक्शा चलाने की मंजूरी की अर्जी खारिज कर दी

मॉनसून एक्टिविटी बढ़ जाएगी।
वैसे तो मुंबई में मॉनसून पहुंचने की तारीख 10 जून होती है, लेकिन इस बार 7 जून को मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ ऋषिकेश आग्रे ने बताया कि अगले 8 से 10 दिनों दक्षिण-पश्चिम से आनेवाली मॉनसूनी हवाएं भी काफी प्रबल रहेंगी। मॉनसून की यही चाल बरकरार रही, तो मई के अंतिम सप्ताह में प्री मॉनसून बारिश जोर पकड़ सकता है। आगामी 3 से 4 दिन में ठाणे और नवी मुंबई में अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन मुंबई में बारिश की संभावना कम है। यदि बरसात हुई भी तो शाम के समय हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Read More मुंबई  : अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई तेज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार