नागपुर में नदी में तैरने गया मजदूर डूबा...

A laborer who went swimming in a river in Nagpur drowned...

नागपुर में नदी में तैरने गया मजदूर डूबा...

नागपुर के हिंगना थानांतर्गत वेणा नदी में तैरने गए एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मृतक पालम, झारखंड निवासी राज रामचंद्र भुय्या (35) बताया गया। राज हिंगना के सुमठाणा परिसर में गोदरेज कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था और अन्य मजदूरों के साथ वहीं रहता था।

नागपुर : नागपुर के हिंगना थानांतर्गत वेणा नदी में तैरने गए एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मृतक पालम, झारखंड निवासी राज रामचंद्र भुय्या (35) बताया गया। राज हिंगना के सुमठाणा परिसर में गोदरेज कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था और अन्य मजदूरों के साथ वहीं रहता था।

गुरुवार को राज अपने साथी रणजीत और अन्य मजदूरों के साथ जंगल में लकड़ियां जमा करने गया था। इसी दौरान राज वेणा नदी में तैरने उतर गया। पानी का अनुमान नहीं लगा पाया और डूब गया। साथी मजदूरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हिंगना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव ढूंढ निकाला। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More विरार-डहाणू लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News