राज्यों में भीषण गर्मी और लू का सितम है तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर, पूर्वी और उसके आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी

On one hand, states are reeling under severe heat and heatwaves, on the other hand, storms, hurricanes, hailstorms and rain continue to wreak havoc in the Northeast, East and adjoining Central India.

राज्यों में भीषण गर्मी और लू का सितम है तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर, पूर्वी और उसके आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी

भारत में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ उत्तर पश्चिम और इसके निकटवर्ती मध्य भारत के मैदानी इलाकों के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का सितम है तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर, पूर्वी और उसके आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो ये सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है.  

मुंबई : भारत में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ उत्तर पश्चिम और इसके निकटवर्ती मध्य भारत के मैदानी इलाकों के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का सितम है तो दूसरी तरफ पूर्वोत्तर, पूर्वी और उसके आसपास के मध्य भारत के क्षेत्रों में आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो ये सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है.  

 

Read More भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के क्षेत्र में सबसे आगे उत्तर प्रदेश

देश का सर्वाधिक तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस महाराष्ट्र के विदर्भ के ब्रह्मपुरी में दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के आदमपुर में सबसे कम 18.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन साल में सर्वाधिक है. इससे पहले, 2022 में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, झारखंड, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय कर्नाटक और केरल में गर्म और चिपचिपा मौसम बना हुआ है.  

Read More नागपुर : भारत के निर्यात को बढ़ाने और आयात को कम करने की आवश्यकता - नितिन गडकरी 

कैसा रहेगा दिल्ली, यूपी का मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, विदर्भ, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में लू का सितम का जारी है. इन राज्यों में सूरज चढ़ते ही घर से बाहर निकलना मुश्किल होता है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है. रविवारको गोरखपुर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ज जारी किया गया है. वहीं, कई जिलों में तेज हवा और बादल गरज सकते हैं.  

Read More मुंबई  : क्वांटम कंप्यूटिंग में मिलकर काम करेंगे भारत-ब्रिटेन; जीएफएफ 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कीर स्टार्मर की बातचीत के एजेंडे में टीएसआई पर भी होगी चर्चा 

मौसम विभाग की मानें तो सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और उसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना है.

Read More नई दिल्ली : इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए डिनर पार्टी; उद्धव अंतिम पंक्ति में सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल; सियासी घमासान