मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

Mumbai to Goa in 6 hours; Efforts to start Ro-Ro service soon

मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 

मुंबई और गोवा के बीच दो स्टीमर से 1960 के दशक में लोगों को ले जाने की शुरुआत हुई थी। भारत के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन गोवा के लिए लेकिन नियमित तौर पर रो-रो फेरी सेवा शुरू नहीं हुई। अब महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुद इस विषय में रुचि दिखाई है। अगर सबकुछ ठीक रहा है तो मुंबई-गोवा राजमार्ग खुलने का इंतजार करने लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। लोग सिर्फ 6 घंटे में ही मुंबई से गोवा पहुंच जाएंगे।

मुंबई: मुंबई और गोवा के बीच दो स्टीमर से 1960 के दशक में लोगों को ले जाने की शुरुआत हुई थी। भारत के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन गोवा के लिए लेकिन नियमित तौर पर रो-रो फेरी सेवा शुरू नहीं हुई। अब महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खुद इस विषय में रुचि दिखाई है। अगर सबकुछ ठीक रहा है तो मुंबई-गोवा राजमार्ग खुलने का इंतजार करने लोगों को बड़ी सौगात मिलेगी। लोग सिर्फ 6 घंटे में ही मुंबई से गोवा पहुंच जाएंगे।

 

Read More मुंबई : उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा को तीसरा समन जारी

सरनाईक ने क्या कुछ कहा?
मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में केबल टैक्सी जैसे नए परिवहन के मोड पर काम कर रहे सरनाईक ने कहा है कि मुंबई से गोवा रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। सरनाईक का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन (एमएमआर) क्षेत्र में जल परिवहन की घोषणा की थी, क्योंकि इस क्षेत्र में एक ओर खाड़ी है। दूसरी ओर समुद्र है।यहां पर 15-20 जेटियों का काम भी पूरा हो चुका है। इनके निर्माण के बाद मीरा-भायंदर से वसई-विरार तक रो-रो सेवा शुरू हो चुकी है। अब सरनाईक ने कहा है कि जल्द ही मुंबई से गोवा रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

गेमचेंजर हो सकता है फैसला
मुंबई गोवा के बीच फास्ट कनेक्टिविटी और ट्रैवल टाइम घटाने के लिए मुंबई से गोवा के बीच राजमार्ग का निर्माण हो रहा है लेकिन इसके पूरा होने में अभी वक्त लगेगा। इसे रूट की ट्रेनें अक्सर फुल रहती हैं। इतना ही नहीं हवाई जहाज का किराया ज्यादा है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ऐसी स्थिति में यदि मुंबई-गोवा जलमार्ग को परिवहन के लिए खोला गया तो यह गेमचेंजर साबित हो सकता है। अभी मुंबई से अलीबाग तक रो-रो सेवा संचालित हो रही है। जिसमे नाव द्वारा वाहनों के परिवहन की सुविधा भी दी गई है। यह रो-रो मुंबई से अलीबाग जाने वाले लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। मुंबई गोवा के बीच रो रो फेरी चलने पर दोनों स्थानों को टूरिज्म में फायदा मिल सकता है। सरकार रो रो फेरी सेवा को हरी झंडी देने से पहले सुरक्षा मानकों पर खुद को संतुष्ट कर लेना चाहती है।

Read More ठाणे में खतरनाक पेड़ों की होगी कटाई... 6000 से ज्यादा शाखाओं की होगी छंटाई, मनपा करेगी डेढ़ करोड़ खर्च