वीजा और एयर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी; मुकदमा दर्ज 

People cheated of lakhs in the name of visa and air tickets; case filed

वीजा और एयर टिकट के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी; मुकदमा दर्ज 

फेसबुक पर विज्ञापन देख विदेश जाने के सपनों को उड़ान मिल गई। कॉन्टैक्ट करने पर ऐसे सब्जबाग दिखाए, जिससे कई युवा जाल में फंस गए। रकम लेकर अलग-अलग देशों का वीजा और टिकट लेकर मुंबई एयरपोर्ट भेज दिया। एंट्री करते वक्त पता चला कि टिकट तो कैंसल हो चुका है। वीजा भी टूरिस्ट वाला है। ठगी का खुलासा होने पर पीड़ित दिल्ली स्थित टूर एंड ट्रैवल्स के ऑफिस में आए, जहां ताला लटका मिला। गिरोह के मेंबरों के फोन बंद थे। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।

नई दिल्ली: फेसबुक पर विज्ञापन देख विदेश जाने के सपनों को उड़ान मिल गई। कॉन्टैक्ट करने पर ऐसे सब्जबाग दिखाए, जिससे कई युवा जाल में फंस गए। रकम लेकर अलग-अलग देशों का वीजा और टिकट लेकर मुंबई एयरपोर्ट भेज दिया। एंट्री करते वक्त पता चला कि टिकट तो कैंसल हो चुका है। वीजा भी टूरिस्ट वाला है। ठगी का खुलासा होने पर पीड़ित दिल्ली स्थित टूर एंड ट्रैवल्स के ऑफिस में आए, जहां ताला लटका मिला। गिरोह के मेंबरों के फोन बंद थे। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर दिल्ली पुलिस आर्थिक अपराध शाखा ने शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।

पीड़ित रंजीत सिंह (38) पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले हैं। वह कारपेंटर का काम जानते हैं। वह पांच साल तक दुबई में काम कर चुके हैं। वह दो साल से बेरोजगार थे। विदेश में अच्छा पैसा मिलने की वजह से वो दोबारा विदेश जाने के मौके की तलाश में थे। पिछले साल फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें विदेश में नौकरी दिलवाने का दावा किया गया था। मां अंबे टूर एंड ट्रैवल्स के नाम की कंपनी के इस विज्ञापन में एक फोन नंबर दिया हुआ था।

Read More मुंबई : कई चोरियों में शामिल दो लोग गिरफ्तार 

इसी नंबर पर रंजीत ने कॉल किया तो दूसरी तरफ से बोलने वाले शख्स ने खुद को राम आसरे यादव बताया। वह विदेश में जॉब दिलाने का पक्का विश्वास दिलाने लगा। इसके झांसे में आकर उन्होंने अपने भाई के बैंक खाते से 5 दिसंबर 2024 को दस हजार रुपये भिजवा दिए। वीजा और एयर टिकट के लिए उन्हें 16 दिसंबर को दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित ऑफिस में बुलाया गया। राम आसरे समेत चार लोग ऑफिस में थे, जिन्होंने 40 हजार रुपये लिए। रकम लेकर वीजा और एयर टिकट की कॉपी पकड़ा दी।

Read More मुंबई : जनवरी से मार्च तक 677 किलोग्राम से ज़्यादा प्रतिबंधित पदार्थ जब्त;  404 लोग गिरफ़्तार

तुर्की के इस्तांबुल के लिए मुंबई से फ्लाइट पकड़ने को कहा गया। इनके साथ छह-सात युवक और थे, जिन्हें भी विदेश जाना था। यह सभी 16 दिसंबर की शाम को ट्रेन में मुंबई के लिए सवार हो गए। ये सभी 18 दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पता लगा कि टिकट तो कैंसल हो चुकी है। पीड़ितों ने रामआसरे के नंबरों पर कॉल किया तो बंद हो चुके थे। चेक करने पर वीजा वर्किंग के बजाय टूरिस्ट वाला निकला। सभी पीड़ित मुंबई से लक्ष्मी नगर ऑफिस आए, जहां ताला लटक चुका था। ऑफिस पर काफी पीड़ित थे।

Read More मुंबई : फडणवीस सरकार ने अपने खर्च पर कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के लोगों को वापस लाने का फैसला किया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : डिलीटेड कॉल एंट्री ने जुए के आदी का पर्दाफ़ाश; पुलिसवालों द्वारा लूटे जाने का दावा किया था;  आरोपी और उसके साथी गिरफ्तार मुंबई : डिलीटेड कॉल एंट्री ने जुए के आदी का पर्दाफ़ाश; पुलिसवालों द्वारा लूटे जाने का दावा किया था; आरोपी और उसके साथी गिरफ्तार
मुंबई के चार स्कूली स्टूडेंट्स स्कूल प्रोजेक्ट में इंडस्ट्रियल प्रदूषण से जुड़े कारणों, नतीजों और समाधानों की जांच की; इंडस्ट्रीज़ और नागरिकों से नुकसान से पहले कदम उठाने की अपील 
वसई-विरार शहर के इलाके में 50,000 से ज़्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले ; लिस्ट वेबसाइट पर जारी 
लोअर परेल में प्राइम प्लॉट को 30 साल के लिए लीज़ पर देने के लिए टेंडर मंगाए 
मीरा रोड के प्लेजेंट पार्क इलाके में भीषण आग; हालात पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक आग बुझाने का काम चलता रहा
मुंबई : दो नाबालिग लड़कियों को बचाया गया; किडनैपर्स गुजरात और राजस्थान से गिरफ्तार