मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

Mumbai: Chandrakant Patil gave an open offer to Congress-supported independent MP Vishal Patil to join his party

मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत मिलने के बाद भी राज्य की राजनीति में दूसरे दलों नेताओं, सांसदों, विधायकों को तोड़ने का प्रयास थम नहीं रहा है। होली की शुभकामना देने के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार के दो उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार को कांग्रेस के साथ आने पर सीएम बनाने की गुगली डाली थी।  अब ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री व सांगली जिले के पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया है।

मुंबई: लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में जीत मिलने के बाद भी राज्य की राजनीति में दूसरे दलों नेताओं, सांसदों, विधायकों को तोड़ने का प्रयास थम नहीं रहा है। होली की शुभकामना देने के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने महायुति सरकार के दो उप मुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार को कांग्रेस के साथ आने पर सीएम बनाने की गुगली डाली थी।  अब ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री व सांगली जिले के पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया है। पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दे दिया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मंत्री पाटिल के ऑफर पर सांसद पाटिल ने भी कहा है कि भविष्य में क्या होगा, कुछ कह नहीं सकते हैं। इसलिए ऑफर के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि विशाल पाटिल बीजेपी के साथ जाएंगे।  

बीजेपी की बढ़ेंगी ताकत
एक पत्रकार परिषद के दौरान मंत्री पाटिल ने कहा कि राजनीति वर्तमान को देखकर की जाती है। उन्होंने सांसद पाटिल को याद दिलाया कि उनके पास अभी भी 4 साल और दो महीने शेष बचे हैं। ऐसे में यदि वे बीजेपी के साथ आते हैं तो एक सांसद और बढ़ने से लोकसभा में बीजेपी की ताकत बढ़ जाएगी। लेकिन इसका लाभ विशाल पाटिल को भी मिलेगा। उनके निर्वाचन क्षेत्र सांगली में विकासकार्यों को गति मिलेगी। 

Read More मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अकेले लड़ सकती है शिवसेना यूबीटी 

मेरे अच्छे काम का प्रमाण
इस मामले में सांसद विशाल पाटिल ने बाद में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैं जिस तरह से लोक सभा में लोगों की समस्या उठाता हूं, वह चंद्रकांत पाटिल को पसंद आया होगा। इसलिए उन्होंने मुझे ऑफर दिया है और यदि मुझे लगातार ऑफर मिलेगा तो मैं समझूंगा कि मैं अच्छा काम कर रहा हूं। लेकिन बीजेपी में जाने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मैं कानूनी तौर पर ही किसी पार्टी में नहीं जा सकता हूं। मेरा सिर्फ एक ही मकसद है, सांगली का विकास।

Read More पुणे: युवक का मोबाइल छीनने और उसे 300 मीटर तक घसीटने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन