मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे सहित अन्य तटीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की ओरेंज चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे सहित अन्य तटीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की ओरेंज चेतावनी जारी की

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर और अन्य तटीय इलाकों में लगातार वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे सहित अन्य तटीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की ओरेंज चेतावनी जारी की है। कल भी भारी बारिश तथा कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इस बीच, हिंदमाता, किंग सर्कल, माहिम जंक्शन, एसवी रोड, अंधेरी, खार मेट्रो, केएफसी बांद्रा और चंदवली जंक्शन के निचले इलाकों में जल जमाव की सूचना है। मुंबई पुलिस ने यात्रियों से इन मार्गों से बचने और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने का अनुरोध किया है।

Read More मुंबई : सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे पर आज नाइट ब्लॉक, जानें कौन सी लोकल ट्रेनें होंगी प्रभावित, देखें शेड्यूल

मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य मुंबई के दादर में 156 मिलीमीटर कोलाबा में 122 मिलीमीटर और सांताक्रूज़ में 97 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई

Read More मुंबई : केईएम हॉस्पिटल का नाम बदलने पर विवाद

Tags: