राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस के नये अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा , सचिन पॉयलट और दो अन्‍य मंत्री मंत्रिमंडल से हटाए गए

राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस के नये अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासारा , सचिन पॉयलट और दो अन्‍य मंत्री मंत्रिमंडल से हटाए गए

राजस्‍थान में सचिन पायलट को मंत्रिमण्‍डल और प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष पद दोनों से हटा दिया गया है। दो अन्‍य मंत्रियों- विश्‍वेन्‍द्र सिंह और रमेश मीणा को भी गहलोत मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है। विश्‍वेन्‍द्र सिंह पर्यटन मंत्री थे, जबकि रमेश मीणा खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।

 

Read More मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत

आज हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि गोविंद सिंह डोटासरा राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस के नये अध्‍यक्ष होंगे। उन्‍होंने कहा कि पायलट और कुछ अन्‍य विधायक भाजपा की मुट्ठी में हैं।

Read More मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी

इस बीच, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत कुछ अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं के साथ अब से कुछ देर पहले राजभवन पहुंचे हैं।

Read More  कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Tags:

Related Posts