पिंपरी चिंचवड में जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद में गोली चलने से 37 वर्षीय गुरुस्वामी रेड्डी की मौत

Guruswamy Reddy, 37, died after being shot during a dispute during a birthday celebration in Pimpri Chinchwad

पिंपरी चिंचवड में जन्मदिन समारोह के दौरान विवाद में गोली चलने से 37 वर्षीय गुरुस्वामी रेड्डी की मौत

बर्थडे मनाने का एक विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी. पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक जन्मदिन समारोह के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें 37 वर्षीय व्यक्ति (गुरुस्वामी रेड्डी) की मौत हो गई है. यह घटना गुरुवार (13 फरवरी) देर रात देहू रोड इलाके में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत फैल गई है. 
पुलिस ने बताया कि नंदकिशोर यादव की भतीजी का जन्मदिन समारोह सड़क किनारे मनाया जा रहा था.

पुणे : बर्थडे मनाने का एक विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी. पुणे के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक जन्मदिन समारोह के दौरान हुए विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें 37 वर्षीय व्यक्ति (गुरुस्वामी रेड्डी) की मौत हो गई है. यह घटना गुरुवार (13 फरवरी) देर रात देहू रोड इलाके में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में भय और दहशत फैल गई है. 
पुलिस ने बताया कि नंदकिशोर यादव की भतीजी का जन्मदिन समारोह सड़क किनारे मनाया जा रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन से चार लोग अचानक वहां पहुंचे और उन्होंने समारोह को लेकर आपत्ति जताई. उन्होंने पूछा कि इस तरह पब्लिक प्लेस पर जन्मदिन क्यों मनाया जा रहा है और इस पर आपत्ति जताते हुए विवाद शुरू कर दिया. जब नंदकिशोर यादव ने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो उनमें से एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर कुर्सी उठाकर उनके चेहरे पर मार दी.   

झगड़ा शांत कराने आए शख्स ने गंवाई जान
इस बीच, यादव के मित्र विक्रम गुरुस्वामी रेड्डी ने विवाद को शांत करने की कोशिश की, लेकिन मामला और बिगड़ता चला गया. झगड़ा इतना बिगड़ गया कि आरोपियों में से एक ने अचानक बंदूक निकाली और गोली चला दी, जो कि शांत कराने वाले शख्स गुरुस्वामी रेड्डी को लग गई. गोली लगते ही रेड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर मौजूद लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.   

Read More बाबा आमटे द्वारा स्थापित महारोगी सेवा समिति में प्रति मरीज वित्तीय सहायता 2,200 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये की जाएगी

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. इस घटना के बाद से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

Read More महाराष्ट्र में 80 से 10 मिलियन तथा मुंबई में 8 से 10 लाख बांग्लादेशी घुसपैठिये