महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आखिरी के कुछ घंटे में मतदान में अचानक बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई - संजय राउत

Citing the sudden increase in voting in the last few hours of the Maharashtra Assembly elections, Sanjay Raut said that this government was not elected fairly

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आखिरी के कुछ घंटे में मतदान में अचानक बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई - संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आखिरी के कुछ घंटे में मतदान में अचानक बढ़ोतरी का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार निष्पक्ष तरीके से चुनी हुई सरकार नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर चुनाव में शानदार विजय हासिल की थी, जबकि शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट ही जीत पायी थी. 

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आखिरी के कुछ घंटे में मतदान में अचानक बढ़ोतरी का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को आरोप लगाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार निष्पक्ष तरीके से चुनी हुई सरकार नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतकर चुनाव में शानदार विजय हासिल की थी, जबकि शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट ही जीत पायी थी. 

संजय राउत ने मीडिया से कहा, "यह सरकार निष्पक्ष तरीके से नहीं चुनी गई. आखिरी के कुछ घंटों में अचानक मतदान में जो बढ़ोतरी हुई है, वह घोटाला है. निर्वाचन आयोग (ईसीआई) इस पर उचित जवाब नहीं दे पा रहा है. राज्य में 76 लाख वोटों की बढ़ोतरी हुई है यानी 150 सीट पर 20000-25000 वोट या प्रति मतदान केंद्र पर 100-150 वोट बढ़ गये." 

Read More अंबरनाथ : ई-बाइक की बैटरी फटने से करीब दस मोटरसाइकिल और एक कार जलकर खाक

अमित शाह पर लगाया ये आरोप
राउत ने कहा, "एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रही है.  उन्होंने आरोप लगाया कि यह बीजेपी द्वारा बनाई गई पार्टी है. मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि भविष्य में शिवसेना एकजुट नहीं रहेगी. शिवसेना के करीब 20 विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के करीबी हैं." 

Read More महाराष्ट्र : फडणवीस द्वारा दिया गया बयान अब विपक्ष के लिए हथियार बन गया; विपक्ष का मुख्यमंत्री को घेरने का प्रयास

दिल्ली चुनाव को लेकर क्या बोले संजय राउत?
उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव जीतेगी, जिसके लिए मतदान पांच फरवरी को होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे. बता दें महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठा चुके हैं. ठाकरे ने पिछले महीने मुंबई में मनसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव परिणामों पर संदेह व्यक्त किया. 
उन्होंने सवाल किया कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों में 41 सीटें कैसे जीतीं, जबकि उससे कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनावों में उसे केवल एक सीट मिली थी.

Read More मुंबई : दवाखानों में फार्मासिस्ट नहीं; नर्सें मरीजों को बांट रही हैं दवा 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी