मुंबई. राम गोपाल वर्मा को सात साल पुराने मामले में तीन महीने की जेल की सजा

Mumbai. Ram Gopal Varma sentenced to three months jail in a seven year old case

मुंबई. राम गोपाल वर्मा को सात साल पुराने मामले में तीन महीने की जेल की सजा

फिल्म मेकर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं. चेक बाउंस केस में फिल्म मेकर को मुंबई कोर्ट से तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है. 2018 के एक मामले के सात साल बाद मुंबई कोर्ट ने फिल्म मेकर को गैर-जमानती वारंट दिया है.  तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट क्आ मुताबिक राम गोपाल वर्मा को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी पाया गया है.

मुंबई. फिल्म मेकर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की मुश्किलें आसान होती नजर नहीं आ रही हैं. चेक बाउंस केस में फिल्म मेकर को मुंबई कोर्ट से तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है. 2018 के एक मामले के सात साल बाद मुंबई कोर्ट ने फिल्म मेकर को गैर-जमानती वारंट दिया है.  तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट क्आ मुताबिक राम गोपाल वर्मा को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी पाया गया है. फिल्म मेकर तीन महीने जेल में बिताने के अलावा शिकायतकर्ता को मुआवजा के तौर पर 3.75 लाख रुपए भी हर्जाने के तौर पर देने होंगे. अगर राम गोपाल वर्मा तीन महीने के अंदर शिकायतकर्ता को ये रकम अदा नहीं करते हैं, तो उन्हें तीन महीने और जेल में गुजारने होंगे. 

कोर्ट ने सुनाई सजा तो राम गोपाल वर्मा ने किया रिएक्ट
राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस मामले पर रिएक्ट किया है. उन्होंने लिखा- 'मेरे और अंधेरी कोर्ट के बारे में खबरों के संबंध में, मैं साफ करना चाहता हूं कि ये मेरे पूर्व कर्मचारी से जुड़ा 2 लाख 38 हजार रुपए का 7 साल पुराना मामला है. मेरे वकील इसमें भाग ले रहे हैं और क्योंकि मामला अदालत में है, इसलिए मैं आगे कुछ नहीं कह सकता.'

Read More  मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

दूसरे पोस्ट में फिल्म मेकर ने लिखा- 'ये 2.38 लाख रुपए के निपटारे के बारे में नहीं है. विवाद गढ़ने की कोशिशों में शोषण किए जाने से इनकार करने के बारे में था. बहरहाल, अभी मैं बस इतना ही कह सकता हूं.'

Read More ऐतिहासिक ठाणे स्टेशन पर 11 मंजिली रेलवे इमारत के निर्माण का काम शुरू; बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी

क्या है मामला?
राम गोपाल वर्मा से जुड़ा ये चेक बाउंस का मामला साल 2018 का है जब श्री नाम की कंपनी ने राम गोपाल वर्मा की फर्म के खिलाफ केस दायर किया था. साल 2022 में पर्सनल बॉन्ड और 5000रुपए की सिक्योरिटी रकम जमा करने के बाद डायरेक्टर को जमानत मिल गई थी. 

Read More बदलापुर इलाके में चार किशोरों की डूबने से मौत 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स