मुंबई : ईडी ने ११ ठिकानों पर छापेमारी की, १ करोड़ रुपए की नकदी और आभूषण बरामद 

Mumbai: ED raids 11 locations, recovers cash and jewellery worth Rs 1 crore

मुंबई : ईडी ने ११ ठिकानों पर छापेमारी की, १ करोड़ रुपए की नकदी और आभूषण बरामद 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में विदेशी लेन-देन के अंतिम लाभार्थियों का पता लगाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग करने का पैâसला किया है। यह मामला १०,००० करोड़ रुपयों के अवैध विदेशी रेमिटेंस से जुड़ा है, जो हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर स्थित इकाइयों को भेजा गया था। इन इकाइयों के मालिकों की जानकारी जांच के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि अवैध लेन-देन की सच्चाई उजागर हो सके। एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों और ११० से अधिक फर्जी कंपनियों के नेटवर्क ने फर्जी माल ढुलाई शुल्क दिखाकर अवैध तरीके से धन विदेश भेजा।

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में विदेशी लेन-देन के अंतिम लाभार्थियों का पता लगाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग करने का पैâसला किया है। यह मामला १०,००० करोड़ रुपयों के अवैध विदेशी रेमिटेंस से जुड़ा है, जो हांगकांग, थाईलैंड और सिंगापुर स्थित इकाइयों को भेजा गया था। इन इकाइयों के मालिकों की जानकारी जांच के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि अवैध लेन-देन की सच्चाई उजागर हो सके। एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों और ११० से अधिक फर्जी कंपनियों के नेटवर्क ने फर्जी माल ढुलाई शुल्क दिखाकर अवैध तरीके से धन विदेश भेजा। इसके लिए उन्होंने फर्जी कंपनियों और निजी फर्मों के नाम से २६९ बैंक खाते खोले। जांच में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की भूमिका भी सामने आई है, जो कंपनियों को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से संबंधित प्रक्रियाओं में मदद कर रहे थे।

यह जांच ठाणे पुलिस द्वारा दर्ज मामले के आधार पर शुरू हुई थी। ईडी ने हाल ही में मुंबई, ठाणे और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ११ ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें १ करोड़ रुपए की नकदी और आभूषण बरामद किए गए। इसके अलावा, संपत्ति लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए।

Read More मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान

बनाई ९८ डमी पार्टनरशिप फर्म
जांच में पता चला कि आरोपियों ने ९८ डमी पार्टनरशिप फर्म, १२ प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां बनार्इं और फर्जी वित्तीय लेन-देन को अंजाम देने के लिए आरटीजीएस का इस्तेमाल किया। यह लेन-देन कई बैंक खातों के जरिए घुमाया गया, जिससे धन के स्रोत को छिपाया जा सके। आखिर में यह धन १२ निजी कंपनियों के खातों में जमा किया गया, जो कथित तौर पर फ्रेट और लॉजिस्टिक्स के व्यवसाय में थीं। इसके बाद, फर्जी फ्रेट चार्जेस के बहाने यह रकम विदेश भेज दी गई। ईडी इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Read More भायंदर में  पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला; आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स