महाराष्ट्र : मंत्रिमंडल का विस्तार... शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

Maharashtra: Cabinet expansion... These leaders of Shiv Sena-NCP got a chance to become ministers

महाराष्ट्र : मंत्रिमंडल का विस्तार...  शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

शाम चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नागपुर में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस औक दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मंच पर मौजूद हैं। शिवसेना और राकांपा के जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद आखिरकार मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बन गई। रविवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया।

शाम चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नागपुर में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस औक दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मंच पर मौजूद हैं। शिवसेना और राकांपा के जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली.

Read More बीड के सरपंच के हत्यारों को मौत की सजा देने की मांग 

शिवसेना के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Read More महायुति सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का विपक्ष ने बहिष्कार; किसान और दलित विरोधी होने का लगाया आरोप

  1. शिवसेना के गुलाबराय पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ लीं। वे उत्तर महाराष्ट्र से विधायक हैं। उन्हें दूसरी बार मंत्री बनने का मौका मिला।
  2. ओबी समाज के मुख्य नेता और शिवसेना विधायक गणेश नायक को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। वे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे और बाद में शिवसेना से जुड़ गए। 
  3. शिवसेना विधायक दादा भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली।। वे उत्तर महाराष्ट्र के नेता हैं। मालेगांव आउटर से चुने गए थे। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। 
  4. संजय राठौड़ शिवसेना के विधायक हैं। उद्धव-शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। संजय राठौड़ विदर्भ से नेता हैं। दिग्रस सीट से विधायक चुने गए।
  5. शिवसेना विधायक उदय सामंत को भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। कोंकण क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। रत्नागिरी विधानसभा सीट से चुने गए। लगातार पांचवीं बार विधायक बनें।
  6. पाटन से शिवसेना विधायक शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। उन्होंने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता।
  7. मराठवाड़ा से ताल्लुक रखने वाले संजय शिरसाट ने मंत्री पद की शपथ ली। वे औरंगाबाद पश्चिम से विधायक बने। उन्हें एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने उद्धव गुट के राजू शिंदे को हराया था।
  8. मराठा समुदाय के बड़े नेता प्रताप सरनाइक को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। ये ओबला माजीबड़ा से विधायक हैं
    भरत गोगावले ने फडणवीस सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वे रायगढ़ जिले के महाड़ से विधायक हैं।
  9. प्रकाश आबिटकर को फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। वे राधानगरी सीट से विधायक हैं।
  10. आशीष जयसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। ये रामटेक विधानसभा सीट विधायक हैं।
  11. योगेश कदम ने मंत्री पद की शपथ ली। ये दापोली सीट से विधायक हैं।

राकांपा के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

Read More महाराष्ट्र : मंत्रियों में एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को शामिल नहीं किया; समर्थकों में गुस्सा

  1. राकांपा के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रिफ ने मंत्री पद की शपथ लीं। एकनाथ शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
    धनंजय मुंडे को भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। 
  2. दत्तात्रये भरने को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। इंदापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  3. राकांपा के दिग्गज नेता सुनील तटकरे की बेटी अदिती तटकरे ने मंत्री पद की शपथ ली। अदिती पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। श्रीवर्धन सीट से विधायक हैं और उद्योग मंत्रालय संभाल चुकी हैं।
  4. मराठा समुदाय के बड़े नेता माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद की शपथ ली। ये नासिक के सिन्नरर सीट से चौथी बार विधायक चुने गए। 
  5. वरिष्ठ आदिवासी नेता नरहरि झिरवाल को फडणवीस सरकार में शामिल किया गया है। ये डिंडोरी से चार बार विधायक रह चुके हैं। वे डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं।
  6. मकरंद जाधव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। वाई विधानसभा सीटे से विधायक हैं।
  7. बाबा साहेब पाटिल को फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। ये अहमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  8. इंद्रनील नाइक ने मंत्री पद की शपथ ली। ये पुसाद विधानसभा सीट से विधायक हैं।

 

Read More मार्च में हो सकता है मुंबई महानगरपालिका चुनाव

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन