पुणे स्थित एक केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई

पुणे स्थित एक केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई

पुणे : पुणे स्थित एक केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक है कि धुएं के गुब्बार को कई किलोमीटर के दूर से देखा जा सकता है.

घटना पुणे के कुरकुंभ एमआईडीसी (MIDC) इलाके की है. यहां स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई. देखते-देखते आग इतनी भयावह हो गई कि फैक्ट्री से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया.

Read More मुंबई : राहुल गांधी को धमकी; मुंबई युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि अभी तक ये भी साफ नहीं हो सका है कि घटना के वक्त फैक्ट्री के अंदर कोई मौजूद था या नहीं. वहीं आग कैसे लगी ये भी अभी साफ नहीं हो सका है. अभी फायर ब्रिगेड के जवान आग को बुझाने में लगे हैं.

Read More मुंबई-नासिक हाईवे पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए पुराने साकेत ब्रिज की मरम्मत

Tags: