चांदीवली विधानसभा सीट पर शिवसेना के दिलीप भाऊसाहेब लांडे की जीत, कांग्रेस के मो. आरिफ की हार

Shiv Sena's Dilip Bhausaheb Lande wins Chandivali assembly seat, Congress's Mohammed Arif loses

चांदीवली विधानसभा सीट पर शिवसेना के दिलीप भाऊसाहेब लांडे की जीत, कांग्रेस के मो. आरिफ की हार

मुंबई की चांदीवली सीट पर भी उसी दिन मतदान हुआ था। 2024 के चुनाव में मुंबई की यह सीट काफी सुर्खियों में रही। चांदीवली विधानसभा क्षेत्र की तो यहां से इस बार कुल 11 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में थे। मनसे ने महेंद्र भानुशाली को इस सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वो कोई करिश्मा नहीं कर पाए।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की चांदीवली विधानसभा सीट पर शिवसेना के दिलीप भाऊसाहेब लांडे ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के मो. आरिफ को 20 हजार 625 वोटों से हराया है। लांडे को इस चुनाव 1,24641 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के मोहम्मद आरिफ को 1,04,016 मिले। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

मुंबई की चांदीवली सीट पर भी उसी दिन मतदान हुआ था। 2024 के चुनाव में मुंबई की यह सीट काफी सुर्खियों में रही। चांदीवली विधानसभा क्षेत्र की तो यहां से इस बार कुल 11 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में थे। मनसे ने महेंद्र भानुशाली को इस सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वो कोई करिश्मा नहीं कर पाए।

2021 में बगावत के बाद शिवसेना दो गुटों में बंट गई। शिंदे बीजेपी के सहयोग से मुख्यमंत्री बन गए तो वहीं विधायक दिलीप भाऊसाहेब लांडे भी शिंदे गुट में शामिल हो गए। 2024 विधानसभा चुनाव में विधायक लांडे सीएम शिंदे की शिवसेना के टिकट पर बीजेपी और अजीत पवार की राकां और रामदास आठवले की आरपीआई के समर्थन से एक बार फिर मैदान में हैं।

2019 में इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 2019 में यहां कांग्रेस और शिवसेना के अलावा मनसे, एमआईएम और वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार भी मैदान में थे।यहां अखंड़ित शिवसेना के उम्मीदवार दिलीप भाऊसाहेब लांडे और कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं उत्तर भारतीय नेता खान मोहम्मद आरिफ (नसीम) के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। इसमें लांडे सिर्फ 409 वोटों से चुनाव जीत गए थे। मनसे के सुमित बारस्कर को 7098 वोट मिले थे, तो वहीं वंचित के अबुल हसन खान को 8876 को वोट मिले थे।

Read More पुणे: लोन डिफॉल्टर के खिलाफ बैंक द्वारा फ्लैट के दरवाजे पर लगाए गए लॉक और सील को तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत