ठाणे : बच्चे की चाहत में नवजात का अपहरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

Newborn kidnapped for the desire of having a child, three accused arrested

ठाणे : बच्चे की चाहत में नवजात का अपहरण, तीन आरोपी गिरफ्तार

ठाणे शहर में पांच महीने के एक नवजात के अपहरण की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के कुछ ही घंटों के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे : ठाणे शहर में पांच महीने के एक नवजात के अपहरण की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के कुछ ही घंटों के भीतर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवजात का अपहरण ठाणे शहर के राबोडी पुल के नीचे से किया गया, जहां वो शुक्रवार देर रात अपनी मां के साथ सो रहा था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और बच्चे को बचा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान जावेद अजमत अली न्हावी (35), जयश्री याकूब नाइक (45) और सुरेखा राजेश खंडागले (34) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जावेद अजमत अली न्हावी ने कुछ साल पहले अपनी पत्नी और बच्चे को खो दिया था। वो एक महिला के साथ रहता था, जो विधवा थी, उसने बच्चे की चाहत में नवजात का अहरण किया।

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

बतातें चलें कि जुलाई में ठाणे में एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लड़की 12 जुलाई की शाम को अंबरनाथ रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। उस वक्त आरोपी ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने खुद को उसके पिता और दादी का परिचित बताते हुए एक ऑटो रिक्शा में बैठा लिया। उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे, वे उसे लेकर किसी सुनसान जगह पर गए। वहां जाने के बाद उन लोगों ने ऑटो ड्राइवर को भगा दिया।

Read More मुंबई :'नाव हादसे के बाद छोटे भाई की तलाश में अस्पतालों के चक्कर

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया