अभिनेता इरफान खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर
By: Rokthok Lekhani
On
बॉलीवुड से एक बड़ी ही दुखद खबर आई है। मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती महशूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का बुधवार को निधन हो गया। ये खबर सुनते ही उनके करोड़ों प्रशंसकों के दिल टूट गए। पर्दे पर हर किरदार को अपनी अदाकारी से जीवंत कर देने वाला ये कलाकार अब हमारे बीच नहीं रहा और ये यकीन करना काफी मुश्किल हो रहा है।
53 वर्षीय इरफान खान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को खबर आई कि कोलोन इंफेक्शन के कारण उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीनों से इरफान की तबीयत तेजी से बिगड़ गई थी और नाममात्र का सुधार हो रहा था। इरफान के यूं अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इरफान के इंतकाल से स्तबध है और ट्विटर पर शोक और संवेदना जाहिर कर रहा है।
Today's Epaper
Tags:


