मुंबई तहलका की एडिटर सोना खान को “टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड
By: Rokthok Lekhani
On
हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र “मुम्बई तहलका” की एडिटर सोना खान को “टॉप 50 इंडियन आइकॉन” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। दुष्यंत कारपोरेशन द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक भव्य समारोह में मशहूर फिल्म अभिनेता गजेंद्र चौहान और सुदेश बेरी के हाथों सोना खान को अवार्ड और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।
सोना खान को मिले इस सम्मान से पत्रकार जगत और विभिन्न समाजसेवियों में हर्ष व्याप्त है। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाली किसी हस्ती का टॉप 50 इंडियन आइकॉन में चुना जाना अपने आप मे बड़ी बात है। सोना खान को इस अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
Today's Epaper
Tags:


