मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब, मुंबई अस्पताल में तीन दिन से भर्ती
By: Rokthok Lekhani
On
समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को पेट संबंधी बीमारी के चलते मुम्बई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले सप्ताह भी लखनऊ में भी उन्हें अस्पताल ले जाया गया जब उनकी नाक से खून निकल आया था. यादव को मुंबई शिफ्ट करने की सलाह दी गई थी और वे यहां अपनी जांच तीन दिन पहले कराने आए थे. अभी डॉ उनकी जांच कर रहे है उसके बाद रिपोर्ट आने पर साफ़ होगा कि उनकी तबियत किस कारण बिगड़ रही है. आज उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है, लेकिन यह डॉ की सलाह पर निर्भर करता है.
Today's Epaper
Tags:


