सुप्रीम कोर्ट ने एजेंट के वादों को लेकर एयरलाइंस पर सुनाया अहम फैसला...

Supreme Court gives important verdict on airlines regarding agent's promises...

सुप्रीम कोर्ट ने एजेंट के वादों को लेकर एयरलाइंस पर सुनाया अहम फैसला...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तय समय बीत गया और वास्तव में सामान डेढ़ महीने बाद पहुंचा तो यह सामान पहुंचाने में हुई लापरवाही पूर्ण देरी थी। कोर्ट ने कहा कि वह एनसीडीआरसी के फैसले में दखल देने का इच्छुक नहीं है और दोनों अपीलें खारिज कर दीं।

नई दिल्ली : ज्यादातर लोग जब हवाई मार्ग से सामान की खेप पहुंचाने के लिए बुकिंग करते हैं, तो एयरलाइंस के अधिकृत एजेंट के जरिए करते हैं और एजेंट द्वारा समान पहुंचाने के लिए दी गई समय सारिणी को ही सही मानते हैं, लेकिन कभी-कभी जब समान की खेप तय समय पर नहीं पहुंचती और देरी पर हुए नुकसान का हर्जाना मांगा जाता है तो एयरलाइंस यह कहते हुए मुकर जाती हैं कि दिखाओ मेरे साथ कौन सा एग्रीमेंट हुआ था, जिसमें इस तय समय में समान पहुंचाने की बात थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में जो आदेश दिया है, उसके मुताबिक एयरलाइंस एजेंट द्वारा बुकिंग के समय दी गई समय सारिणी से नहीं मुकर सकती। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एयरलाइंस अपने एजेंट की ओर से किये गए वादे और दी गई समय-सारिणी से बंधी है।

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) के समान पहुंचने में देरी पर 30 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश को सही ठहराते हुए कुवैत एयरवेज अपील खारिज कर दी। यह मामला 1996 का है, जिसमें हस्तशिल्प का बहुत सारा सामान अमेरिका पहुंचना था।

Read More गाजियाबाद  : आतंकी मॉड्यूल का सामने आया मुंबई कनेक्शन, आईएसआई एजेंट महिला ने बनाया स्लीपर सेल नेटवर्क

एयरलाइंस के ट्रैवल एजेंट ने बुकिंग करते वक्त सात दिनों में सामान की खेप पहुंचाने की समय सारिणी दी थी, जबकि सामान डेढ़ महीने बाद पहुंचा, जबकि सामान जल्दी पहुंचाने के लिए समुद्री मार्ग से 10 गुना अधिक भाड़ा देकर हवाई मार्ग से सामान भेजा गया।

Read More मुंबई ट्रिपल ब्लास्ट केस में एक बड़ा फैसला; 65 वर्षीय कफील अहमद अयूब को जमानत

सामान समय पर न पहुंचने पर मैसर्स राजस्थान इम्पोरियम, जो कि विभिन्न देशों में हस्तशिल्प के सामानों का एक्सपोर्टर था, ने एनसीडीआरसी में शिकायत दाखिल कर मुआवजा दिलाने की मांग की थी। एनसीडीआरसी ने देरी से सामान पहुंचने पर हुए नुकसान के लिए नौ फीसद ब्याज के साथ 25 लाख रुपये और मानसिक पीड़ा व मुकदमा खर्च के लिए पांच लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ कुवैत एयरवेज ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी।

एनसीडीआरसी द्वारा तय मुआवजे को और बढ़ाने की मांग लेकर मैसर्स राजस्थान आर्ट इम्पोरियम ने भी अपील दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों अपीलें खारिज कर दी हैं और एनसीडीआरसी के फैसले को सही ठहराया है। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने एनसीडीआरसी के फैसले में दखल देने से इन्कार करते हुए गत 9 नवंबर को फैसला सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में प्रतिवादी कुवैत एयरवेज ने यह दलील नहीं दी है कि डग्गा एयर एजेंट्स उसका एजेंट नहीं है और न ही यह दलील दी है कि एजेंट ने एजेंसी के लिए तय शर्तों के बाहर जाकर काम किया है। कोर्ट ने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट एक्ट 1972 की धारा 186 और 188 एजेंट को कानून सम्मत ढंग से जरूरी काम करने का अधिकार देती है।

Read More मालेगांव : 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में अदालत 31 जुलाई को सुना सकती है फैसला

कोर्ट ने कहा कि एयरलाइंस का यह कहना नहीं है कि डग्गा एयर एजेंट उसका एजेंट नहीं है और उसे सामान की खेप पहुंचाने की समय सारिणी देने का अधिकार नहीं था, ऐसे में एयरलाइंस जिम्मेदारी मुक्त नहीं होती। एयरलाइंस अपने एजेंट द्वारा सामान एक सप्ताह में पहुंचने के, किये गए वादे से बंधी है।

Read More नई दिल्ली : वक्फ को लेकर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई; केंद्र की मांग पर सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तय समय बीत गया और वास्तव में सामान डेढ़ महीने बाद पहुंचा तो यह सामान पहुंचाने में हुई लापरवाही पूर्ण देरी थी। कोर्ट ने कहा कि वह एनसीडीआरसी के फैसले में दखल देने का इच्छुक नहीं है और दोनों अपीलें खारिज कर दीं।