माहिम का 10 दिवसीय मेला शुरू , पुलिस की ओर से पेश की गई पहली चादर

माहिम का 10 दिवसीय मेला शुरू , पुलिस की ओर से पेश की गई पहली चादर

मुंबई : माहिम में स्थित बाबा मखदूम शाह माहिमी की दरगाह पर लगने वाला सालाना मेला आज 11 दिसम्बर को शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी पारम्परिक रूप से पहली चादर मुम्बई पुलिस की ओर से पेश की गई।
देश के अलग अलग हिस्सों से आने वाले तमाम श्रद्धालु इसमें शिरकत कर रहे हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस मेले में अकीदतमंद फातिहा पढ़ेंगे और चादर चढ़ाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी माहिम पुलिस की तरफ सबसे पहले हजरत के आस्ताने पर चादर चढ़ाई गयी और जियारत की।
यहां हर साल 10 दिनी मेला लगता है, कहा जाता है की मजार पर लगने वाला मेला 600 साल पुराना है। 10 दिन तक चलने वाले इस मेले के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस ने सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं पर खासा ध्यान दिया गया है। जगह – जगह खुफिया कैमरे लगाए गए हैं, ताकि भीड़ में भी शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके।

Read More मुंबई : बीएमसी ने मेलोडी रोड का फ़ैसला बदला; लोगों के विरोध के बाद दिन में खुला, रात में बंद

Read More मुंबई : दो महीने में 30 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त, 202 आरोपी गिरफ्तार

Read More नवी मुंबई: वाशी के एपीएमसी मार्केट में चावल की बोरियों के नीचे दबी महिला, लोगों ने सुरक्षित निकाला

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर को दी विदाई, शिवाजी पार्क में अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार

Tags: