ठाणे में रिश्तेदार ने किया 18 महीने के बच्चे का अपहरण... मामला दर्ज 

Relative kidnaps 18 month old child in Thane... case registered

ठाणे में रिश्तेदार ने किया 18 महीने के बच्चे का अपहरण... मामला दर्ज 

ठाणे में एक महिला द्वारा अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति पर अपने 18 महीने के बेटे के अपहरण का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन घरेलू झगड़ों के कारण अपने पति सरवर अली से अलग हो गई थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में अली ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क कर अपनी पत्नी का पता पूछा था।

ठाणे : ठाणे में एक महिला द्वारा अपनी बहन के पति और एक अन्य व्यक्ति पर अपने 18 महीने के बेटे के अपहरण का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन घरेलू झगड़ों के कारण अपने पति सरवर अली से अलग हो गई थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में अली ने शिकायतकर्ता महिला से संपर्क कर अपनी पत्नी का पता पूछा था।

महिला द्वारा अपनी बहन के बारे में कोई जानकारी नहीं देने पर वह वापस चला गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अली बुधवार को एक अन्य व्यक्ति के साथ कलवा स्थित उसके घर आया और उससे बदला लेने के लिए उसके बेटे का अपहरण कर लिया। कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे की मां की शिकायत पर उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Read More मुंबई : हाजी अली में मिला दुर्लभ समुद्री स्लग, भारत में पहली बार दिखा

 

Read More मुंबई: समीर वानखेड़े का जोर: “नशामुक्ति पर समाज की भागीदारी से आएगा बड़ा बदलाव”

Tags: