मुंबई में आदमी कथित तौर पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूद गया, सर्च ऑपरेशन चल रहा

Man allegedly jumps from Bandra-Worli Sea Link in Mumbai, search operation underway

मुंबई में आदमी कथित तौर पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूद गया, सर्च ऑपरेशन चल रहा

 

मुंबई: मुंबई से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति कथित तौर पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक से कूद गया। तटरक्षक बल और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया है। घटना रात करीब 03:45 बजे की है. बांद्रा-वर्ली सी लिंक जहां यह घटना घटी वह वर्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आता है।

Read More मुंबई: बिना लाइसेंस स्कूलों में भोजन आपूर्ति पर रोक

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 3.45 बजे एक व्यक्ति इनोवा कार चलाकर सी लिंक पर आया. उसने कार सी लिंक के एक किनारे खड़ी की और समुद्र में कूद गया. मुंबई फायर ब्रिगेड और कोस्ट गार्ड की मदद से छलांग लगाने वाले शख्स की तलाश की जा रही है. पुलिस इनोवा कार के नंबर से उसके मालिक का पता लगा रही है।

Read More मुंबई: आईआईटी बॉम्बे में छात्र आत्महत्या, कारणों की तलाश जारी

इससे पहले भी कई लोग सी लिंक से कूदकर आत्महत्या कर चुके हैं. पिछले महीने खार के एक कारोबारी ने बांदा वर्ली सी लिंक से कूदकर आत्महत्या कर ली थी.

Read More मुंबई मेट्रो वन आज से घाटकोपर-अंधेरी शॉर्ट-लूप ट्रेनें शुरू करेगा ताकि पीक आवर्स में यात्रा बेहतर हो सके

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News