सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर मांगी ये 2 बड़ी चीजें, जानें क्या
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री का पदभार संभालते ही एक्शन में दिखाई दिए. संयुक्त न्यूनतम साझा कार्यक्रम में किसानों के कर्ज की माफी का वादा किया, इसके साथ ही आरे मेट्रो शेड परियोजना पर फिलहाल आरी चलाने से रोक दिया. इसके साथ ही कई वादों की बछौर की गई. उद्धव ठाकरे के काम करने की गति को देखते हुए एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने उनसे मुलाकात करके विकलांगों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने की मांग की. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के बाद सुप्रिया सुले पत्रकारों से रुबरु हुई. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे से मिलकर दो निवेदन की. मैंने सीएम को विकलांगों के लिए अलग मंत्रालय बनाने के लिए सुझाव और अपील की.
सुप्रिया सुले ने आगे बताया, ‘इसके अलावा आदित्य ठाकरे और मैं ने सीएम से महा पोर्टल जो युवाओं को रोजगार प्रदान करता है उसे बंद करने का निवेदन किया. क्योंकि पोर्टल से अनुचित कामकाज की शिकायतें मिल रही है. हमने मुख्यमंत्री ठाकरे से युवाओं को सेवा देने के लिए बेहतर पोर्टल शुरू करने का अनुरोध किया है.


