राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र में सरकार गठन पर विचार विमर्श के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार आज नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। कल शाम श्री शरद पवार के निवास पर हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस कोर समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए।
इस बीच कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि सरकार गठन को लेकर शिवसेना और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की भी आज मुंबई में बैठक होने की आशा है।
Today's Epaper
Tags:


