Salman Khan को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने फिर दी जान से मारने की धमकी, कहा- वह हमारे टारगेट पर है

Gangster Goldie Brar again threatened to kill Salman Khan, said- he is on our target...

Salman Khan को गैंगस्टर गोल्डी बरार ने फिर दी जान से मारने की धमकी, कहा- वह हमारे टारगेट पर है

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को पिछले कुछ समय से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। लॉरेंस बिश्नोई की गिरफ्तारी के बाद अब उसके गैंग मेंबर गोल्डी बरार ने खुलेआम सलमान खान को मारने की बात कही है। साथ ही ये भी कहा कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मारने में उनकी गैंग का ही हाथ है।

 सलमान खान को एक बार फिर से कनाडा में छिपे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। पिछले कुछ समय से सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं...Gangster Goldie Brar again threatened to kill Salman Khan...

एक प्राइवेट न्यूज चैनल से बातचीत में गोल्डी बरार ने कहा कि 'मुझे जब भी मौका मिलेगा, मैं सलमान खान को जरूर मारूंगा।' इतना ही नहीं, सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार ने ये भी खुलासा किया कि सलमान खान का नाम उसकी हिट लिस्ट में है...Gangster Goldie Brar again threatened to kill Salman Khan...

Read More मुंबई : कोर्ट ने मूल अपराध के बंद होने के बाद MSCB मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रोहित पवार और 16 अन्य को बरी कर दिया

27_06_2023-goldy_brar_give_death_threat_to_salman_khan_again__23453564

Read More मुंबई : उबर ड्राइवर से दिनदहाड़े लूट का मामला, आज़ाद मैदान पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

 इंटरव्यू में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बरार ने कहा कि उसकी गैंग सलमान खान को जरूर मारेगी। इतना ही नहीं वॉन्टेड गैंग्स्टर ने कहा, 'जब भी हमें मौका मिलेगा, हम उसे मार देंगे।'

Read More नवी मुंबई : नवी मुंबई एयरपोर्ट पर मुसीबत बनी महंगी सवारी, घर पहुंचना बना जेब पर भारी

बरार ने कहा कि उसे भाई साहब (लॉरेंस बिश्नोई) ने बताया था कि उन्होंने (Salman Khan) माफी नहीं मांगी है। बाबा दया सिर्फ तब दिखाते हैं, जब कोई उस माफी के काबिल होता है। इससे पहले लॉरेस बिश्नोई भी एक इंटरव्यू में यह कह चुका  ये बात कही थी कि सलमान खान को मारना उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा गोल है....Gangster Goldie Brar again threatened to kill Salman Khan...

Read More मुंबई : सेंचुरी मिल मुंबई की जमीन 1350 करोड़ में हो जाएगी प्राइवेट प्रॉपर्टी, शापूरजी, रहेजा समेत 4 बड़ी कंपनियां आईं

गैंगस्टर गोल्डी बरार ने यह भी कहा कि "उसकी हिट लिस्ट में सिर्फ सलमान खान नहीं है, बल्कि हम जब तक जिंदा हैं अपने हर दुश्मन को मारने की कोशिश जारी रखेंगे। सलमान खान हमारी गैंग का टारगेट है। हम कोशिश करते रहेंगे और जब सफल होंगे सबको पता लग ही जाएगा।"

जांच एजेंसी एनआइए (NIA) भी अपनी चार्जशीट में ये बता चुकी है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में इस वक्त 700 से अधिक शूटर्स एक्टिव हैं। अपनी चार्जशीट में एजेंसी ने यह भी बताया कि पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और कई हाई प्रोफाइल हत्याओं के पीछे मास्टरमाइंड इसी गैंग का हाथ है...Gangster Goldie Brar again threatened to kill Salman Khan...

बता दें कि इस साल की शुरुआत में सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। सलमान को गैंग की तरफ से कई धमकी भरे मेल मिले थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी....Gangster Goldie Brar again threatened to kill Salman Khan.....

फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई पुलिस हिरासत में है। बरार पर कनाडा पुलिस ने इनाम रखा है और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया....Gangster Goldie Brar again threatened to kill Salman Khan...

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार