24 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट मुंबई में पकड़ी गई ... 5 गिरफ्तार

Foreign cigarettes worth Rs 24 crore seized in Mumbai... 5 arrested

24 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट मुंबई में पकड़ी गई ... 5 गिरफ्तार

मुंबई ने न्हावा शेवा पोर्ट (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह) पर प्रतिबंधित सामग्री ले जाने के संदेह में एक कंटेनर की पहचान की. साथ ही जांच के दौरान पता चला की इस कंटेनर में करीब 24 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी की जा रही है.

मुंबई : मुंबई DRI को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर, मुंबई ने न्हावा शेवा पोर्ट (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह) पर प्रतिबंधित सामग्री ले जाने के संदेह में एक कंटेनर की पहचान की. साथ ही जांच के दौरान पता चला की इस कंटेनर में करीब 24 करोड़ रुपये कीमत की प्रतिबंधित सिगरेट की तस्करी की जा रही है.

DRI को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंटेनर पर संदेह हुआ था उस कंटेनर को एशिया फ्री ट्रेड वेयरहाउसिंग जोन में ट्रांस-शिप किया जाना था. जिसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने उस कंटेनर की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी और पाया कि उस कंटेनर के बंदरगाह से चले जाने के बाद, अपने गंतव्य तक पहुंचने के बजाय, उसे एक निजी गोदाम में ले जाया जा रहा है. 

Read More मुंबई : वर्ली से कोलाबा कफ परेड तक मेट्रो लाइन 3 ट्रायल रन संभव

एक अधिकारी ने बताया की उस कंटेनर की आवाजाही की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने तुरंत संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया और कंटेनर को गोदाम में रोक लिया. DRI के अधिकारियों ने उस पूरे 40 फीट के कंटेनर को विदेशी सिगरेट से भरा हुआ पाया. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक  ये वो सिगरेट हैं जो भारतीय मानकों का पालन न करने के कारण भारत में आयात के लिए प्रतिबंधित हैं.

Read More दादर और माहिम के इलाकों में लगभग एक घंटे तक बिजली गुल रही

इसके अलावा जांच के दौरान यह भी पता चला की यह सिंडिकेट सीमा शुल्क अधिकारियों को धोखा देने के लिए उन सिगरेटों को कंटेनर से बाहर निकाल लेते थे. इसके बाद यह सिंडिकेट सीमा शुल्क अधिकारियों को धोखा देने के लिए उन सिगरेटों को कंटेनर से बाहर निकाल लेते थे.

Read More मुंबई :  पुलिस ने 14.4 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की एक खेप जब्त; दो लोगों को गिरफ्तार किया

डीआरआई को उस कंटेनर से Esse, Dunhill, Mond और Gudang Garam ब्रांड की विदेशी मूल की सिगरेट की कुल 1.07 करोड़ छड़ें बरामद हुई. इस जांच को सेज बढ़ाते हुए डीआरआई को इसी सिंडिकेट से आयात की गई विभिन्न ब्रांडों के विदेशी मूल के 13 लाख सिगरेट का भंडार दूसरे गोदाम से मिला.विदेशी मूल की सिगरेट की कुल 1.2 करोड़ छड़ें, जिनका अनुमान बाजार मूल्य करीब 24 करोड़ रुपये है. इस मामले में डीआरआई ने अब तक आयातक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

Read More मुंबई : कोरेक्स तस्कर की 2 करोड़ 2 लाख की अचल संपत्ति फ्रीज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News