आरे काॅलाेनी में मेट्राे कार शेड के लिए पेड़ काटे जाने का जबरदस्त विरोध

आरे काॅलाेनी में मेट्राे कार शेड के लिए पेड़ काटे जाने का जबरदस्त विरोध

मुंबई में आरे काॅलाेनी में मेट्राे कार शेड के लिए पेड़ काटे जाने का जबरदस्त विरोध हो रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं। यह मामला मुंबई में बन रहे मेट्रो -3 प्रकल्प में कार शेड को बनाये जाने का है। सरकार चाहती है कि यह कार शेड आरे कॉलोनी क्षेत्र में बसी खाली ज़मीन पर बने। लेकिन पर्यावरण से जुडी संस्थाएं, बहुत से ग़ैर सरकारी संगठनों, फ़िल्मी हस्तियों ने इसका विरोध किया है। शुक्रवार को बाॅम्बे हाईकाेर्ट ने पेड़ों को काटे जाने से रोकने की याचिका को रद्द कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार देर रात से 2700 पेड़ों को काटने का काम शुरू हो गया।

विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मेट्रो-रेल प्रोजेक्ट साइट पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पेड़ काटे जाने का विरोध कर रहीं शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को हिरासत में ले लिया गया है। अब तक 100 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरे जंगल के बाहर कई इलाक़ों में पुलिस ने बैरिकेड लगा दिये हैं और लोगों को प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है।

Read More मुंबई : मीरा रोड में खौफनाक वारदात, शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो मेड की ले ली जान

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने पेड़ काटे जाने की कार्रवाई को ग़लत बताया है।

Read More मुंबई : एलपीजी संकट से इडली-वड़ा बनानी वाली 70 प्रतिशत दुकानें बंद

Related Posts